Delhi Today:आतिशी के घर बिजली गुल, BJP विधायक ने की मांग दुकान के बाहर लिखा जाए असली मालिक कौन? जानिए सब अपडेट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में पॉवर कट की समस्या को लेकर आप नेता आतिशी बीजेपी पर लगातार तंज कस रही हैं। इधर बीजेपी विधायक तरविंदर मारवाह ने सीएम रेखा गुप्ता सरकार से क्या विशेष मांग कर दी है? आइए जानते है सब अपडेट
राजधानी दिल्ली में पॉवर कट की समस्या को लेकर आप नेता आतिशी रोज बीजेपी पर जोरदार हमला बोल रही हैं। वो प्रदेश की जनता का पोस्ट को रीट्वीट करते हुए AAP और BJP के शासनकाल की तुलना करके बताती है किसका शासनकाल बेस्ट है। इसी क्रम में उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- अभी तक मैं पॉवर कट के औरों के ट्वीट को शेयर कर रही थी पर अब तो मेरे अपने घर में बिजली चली गई है!

आतिशी ने कई ट्विटर यूजर्स का पोस्ट रीट्वीट किया
उन्होंने ट्विटर यूजर्स का भी पोस्ट रीट्वीट किया। कनिष्क चौहान नाम के ट्विटर यूजर्स ने लिखा- रोहिणी सेक्टर 9 में 3 घंटे तक बिजली कटौती। @tatapower_ddl कृपया कार्रवाई करें। 10 साल में पहली बार मैंने इतना लंबा बिजली कटौती देखा है। भाजपा पर शर्म आती है @AtishiAAP @AamAadmiParty @CMODelhi वहीं नीतिन शर्मा नाम के एक यूजर्स ने लिखा- 2 घंटे से ज़्यादा समय से बिजली गुल है, लेकिन अभी तक बिजली बहाल नहीं हुई है। @CMODelhi कृपया हस्तक्षेप करें, क्योंकि गर्मियाँ अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई हैं और @bsesdelhi ने इतने लंबे समय से बिजली कटौती शुरू कर दी है, कल्पना कीजिए कि पीक पर क्या होगा
सरकार ने पानी और सीवर के कनेक्शन चार्ज बढ़ा दिए हैं: सौरभ भारद्वाज
आप नेता सौरभ सौरभ भारद्वाज ने आज बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा- दिल्ली को बधाई, विशेष तौर पर A,B,C श्रेणी की कॉलोनियों को बधाई । भाजपा की सरकार ने पानी और सीवर के कनेक्शन चार्ज बढ़ा दिए हैं। हिंदू भाइयों को नवरात्रों पर विशेष भेंट और मुस्लिम इसे ईद का तोहफा मानें ।
तरविंदर मारवाह दिल्ली सरकार से की विशेष मांग
बीजेपी के विधायक तरविंदर मारवाह दिल्ली सरकार से विशेष मांग की है। उन्होंने मांग की है कि सभी दुकान के बाहर लिखा जाए कि इसका असली मालिक कौन है? नवरात्र के पर्व को देखते हुए उन्होंने ये मांग की है। उनका मानना है कि ऐसा करने से नवरात्र में पवित्र सामान खरीदने के लिए ग्राहकों को उचित विकल्प चुनने में मदद मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि कि दुकानों पर असली मालिक के बजाय किसी अन्य व्यक्ति के नाम प्रदर्शित किए जाते हैं। मैंने खुद इसकी जांच की और पाया कि यह सच है। इसके लिए उन्होंने बाकायदा सीएम रेखा गुप्ता सरकार को 30 मार्च को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि समारोह आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ आयोजित किए जाएं। मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि वह दिल्ली के सभी दुकानदारों को अपनी दुकान के सामने मालिक के नाम और आधार विवरण वाली पट्टिका लगाने का निर्देश जारी करें। बता दे कि तरविंदर मारवाह जंगपुरा से विधायक है।












Click it and Unblock the Notifications