Delhi Today: भीषण गर्मी से बेहाल दिल्ली, जानिए राजधानी में कब बरसेगी राहत की बारिश, प्रदेश में क्या है खास?

Delhi Today: राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शहर और आस-पास के क्षेत्रों में तापमान लगातार 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि फिलहाल न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

IMD के अनुसार आने वाले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि हो सकती है। अगले पांच दिनों तक राजधानी में लू से राहत की कोई संभावना नहीं जताई है, वहीं बारिश के भी कोई संकेत नहीं मिले हैं।

Delhi Today

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है

27 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। अनुमान है कि दिल्लीवासियों को 1 मई, 2025 के बाद लू से कुछ राहत मिल सकती है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, न तो बारिश के आसार हैं और न ही तापमान में किसी बड़ी गिरावट की संभावना है। शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं और साफ आसमान दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

आने वाले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे: IMD

IMD ने चेतावनी दी है कि आने वाले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण रहेंगे, क्योंकि तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। विभाग ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, खासकर दोपहर के व्यस्त घंटों में घर के अंदर रहने और पर्याप्त पानी पीते रहने का सुझाव दिया गया है। यात्रियों, बाहरी काम करने वालों और स्कूली बच्चों को अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

IMD के मुताबिक, मानसून दिल्ली में आमतौर पर 25 जून के आसपास दस्तक देता है, और जून माह में कुछ राहत भरी बारिश की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक अलर्ट पर नजर बनाए रखें और खुद को अत्यधिक गर्मी से बचाने के सभी आवश्यक उपाय करें।

नागरिकों को 26 से 29 अप्रैल के बीच भारत छोड़ने का निर्देश

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में मौजूद पाकिस्तानी नागरिकों को 26 से 29 अप्रैल के बीच भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। जिन लोगों के वीजा रद्द किए गए हैं, उन्हें इस तय समयसीमा के भीतर वापस पाकिस्तान लौटना अनिवार्य होगा।

इस बीच, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने राजधानीवासियों से अपील की है कि वे प्रशासन को उन पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने में सहयोग करें, जो अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। सभी नागरिकों को सतर्क रहकर प्रशासन की मदद करनी चाहिए।"

दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध वीजा - दीर्घकालिक वीजा (LTV), राजनयिक और आधिकारिक वीजा को छोड़कर - तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि अब किसी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और इसका मकसद देश में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई करना है।

संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी दें: आशीष सूद

दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने राजधानी के निवासियों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को किसी संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी मिले, तो वह तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है और नागरिकों का कर्तव्य है कि प्रशासन को समय पर जानकारी देकर आवश्यक कार्रवाई में सहयोग करें, ताकि ऐसे व्यक्तियों को जल्द से जल्द वापस भेजा जा सके।

आशीष सूद ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- भारत ने दरवाज़ा बंद कर दिया! 27 अप्रैल से सभी पाकिस्तानी वीज़ा रद्द कर दिए गए, केवल मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल तक वैध हैं पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है। आतंक को प्रायोजित करो और परिणाम भुगतो। भारत को ख़ून बहाने वालों के साथ कोई शांति नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+