Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Today: यमुना की सफाई पर बीजेपी का मास्टरप्लान, PM मोदी की बड़ी बैठक से क्या निकला? जानिए सब अपडेट

Delhi Today: दिल्ली विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े मुद्दों में से एक था यमुना नदी की सफाई का मुद्दा। यमुना की सफाई को लेकर बीजेपी 2025 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी पर जमकर निशाना साधती हुई नजर आ रही थी। दिल्ली विजय के बाद जब बीजेपी जीतकर सत्ता के शिखर पर काबिज हो गई तो दिल्लीवासियों को इंतजार था कि अब इसपर बीजेपी क्या अहम फैसला लेने वाली है तो इसको लेकर पीएम मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की हैं आइए जानते हैं...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार(17 अप्रैल) को यमुना नदी की स्थिति पर व्यापक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यमुना नदी की सफाई और कायाकल्प के लिए चल रही और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।

Delhi Today

आप सरकार ने यमुना नदी को "गंदगी और कचरे से भरे प्रदूषित नाले में बदल दिया है: बीजेपी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने घोषणापत्र में यमुना को लेकर आप पार्टी पर जमकर हमला बोला था। बीजेपी ने कहा था कि आप सरकार ने यमुना नदी को "गंदगी और कचरे से भरे प्रदूषित नाले में बदल दिया है" सरकार बनते ही हम इसे साफ करने का कार्य करेंगे। इसको लेकर दिल्ली की जनता भी बेसब्री से इंतजार कर रही है।

बीजेपी ने अपने बयान में कहा, "हम साबरमती रिवरफ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवरफ्रंट विकसित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ सहयोग करेंगे, जिससे नदी के किनारे 24×7 वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, इंटरैक्टिव शो, थिएटर और अन्य मनोरंजन सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।" हम यमुना नदी को पुनर्जीवित करने के लिए यमुना कोष की स्थापना करेंगे। इसके तहत, हम बारापुला, शाहदरा और गाजीपुर जैसे नालों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को यमुना में मिलने से पहले उसका पूर्ण उपचार करेंगे।"

पीएम मोदी ने X पर किया पोस्ट

इस मामले में पीएम मोदी ने X पर पोस्ट करते हुए जानकारी शेयर किया। उन्होंने लिखा- कल यमुना की सफाई और पुनरुद्धार के साथ-साथ दिल्ली में पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान पर एक बैठक की अध्यक्षता की। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम करेगी ताकि दिल्ली के मेरे भाइयों और बहनों के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और 'जीवन की सुगमता' सुनिश्चित की जा सके।

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर किया पोस्ट

सीएम रेखा गुप्ता ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यमुना नदी के पुनर्जीवन और स्वच्छता के लिए आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में सम्मिलित होने का अवसर मिला। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री जी ने जिस दूरदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ दिशा प्रदान की, वह न केवल प्रशासनिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और जन-चेतना के स्तर पर भी अत्यंत प्रेरणादायक है। यमुना की धारा को निर्मल बनाने हेतु Urban River Management Plan का विकास, जनभागीदारी आंदोलन का आह्वान, और छठ पूजा के पावन पर्व के दौरान दिल्लीवासियों के अनुभव को बेहतर बनाने का सुझाव- हर दिशा में प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण अद्भुत और भविष्यदर्शी है।

आगे अन्होंने लिखा प्रधानमंत्री द्वारा वास्तविक समय डेटा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर बल देना, न केवल एक तकनीकी क्रांति का संकेत है, बल्कि स्वच्छता और पारदर्शिता के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में स्वच्छ, अविरल और निर्मल यमुना के सपने को साकार करने हेतु पूरे समर्पण और संकल्प के साथ कार्य करेगी।

महिला ने झूठी गर्भावस्था का नाटक कर अस्पताल से बच्चे का अपहरण किया

राजधानी दिल्ली से एक विचित्र घटना सामने आई है जहां एक 27 वर्षीय एक महिला ने शादी के सात साल बाद बिना बच्चे के परिवार के सामने गर्भवती होने का नाटक किया। उसे पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल से एक शिशु का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान मालवीय नगर की पूजा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह महिला विभिन्न अस्पतालों में जाती थी और मरीजों और उनके परिवारों से बातचीत करके अपने लक्ष्य का चयन करती थी।

टाइम्स नाउ के अनुसार पुलिस ने बताया कि महिला ने बच्चे के परिवार से दोस्ती की और जब कोई और नहीं था, तब उसने शिशु को क्रेच से चुरा लिया। पुलिस ने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज का उपयोग करके उसका पता लगाया और उसके घर का पता लगाया। पूछताछ के दौरान, उसने स्वीकार किया कि उसका इरादा परिवार को यह विश्वास दिलाना था कि शिशु उसका अपना है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शाम करीब 4 बजे पुलिस को एक दिन की बच्ची के अपहरण की सूचना मिली।

महिला कई महीनों से गर्भवती होने का नाटक कर रही थी

टाइम्स नाउ के मुताबिक पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिला ने कबूल किया कि वह कई महीनों से गर्भवती होने का नाटक कर रही थी। सात साल तक शादीशुदा रहने के बाद भी उसे कोई बच्चा नहीं हुआ, वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी और दावा किया कि वह गर्भवती है। 14 अप्रैल को उसने उन्हें बताया कि वह बच्चे को जन्म देने के लिए सफदरजंग अस्पताल जा रही है। अगले दिन वह अपहृत शिशु को लेकर घर लौटी और यह दिखावा किया कि वह उसका अपना शिशु है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+