Delhi Today: दिल्ली चुनाव के लिए BJP जारी करेगी पार्टी का संकल्प पत्र, आज है नामांकन करने की आखिरी तारीख

Delhi Today: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज शुक्रवार (17 जनवरी) को दोपहर 2 बजे अपना घोषणापत्र जारी करेगी। भाजपा अपने घोषणा पत्र को संकल्प पत्र कहती है। भाजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज भाजपा का संकल्प पत्र जारी करेंगे।

भाजपा के घोषणापत्र में मुफ्त सुविधाओं, सब्सिडी और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन बनाया जा सकता है। संकल्प पत्र नाम से भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए नकद सहायता योजना शामिल हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक भाजपा महिलाओं के लिए 2500 रुपये से 3,000 रुप.े के बीच मासिक वित्तीय सहायता योजना का प्रस्ताव कर सकती है।

Delhi Today

Delhi BJP Manifesto: भाजपा के घोषणा पत्र में और क्या-क्या हो सकता है?

सत्ता में आने पर भाजपा महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार कर सकती है। भाजपा मुफ्त बस यात्रा पुरुष छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को भी देने का वादा कर सकती है। पुरुष छात्रों और हर नागरिक के लिए कोई आयु प्रतिबंध नहीं होगा। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में, 60 वर्ष से अधिक आयु का हर नागरिक इस योजना के लिए पात्र होगा।

इसके अलावा पार्टी घरों के लिए 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली और धार्मिक स्थलों के लिए 500 यूनिट तक मुफ्त बिजली जैसी सब्सिडी का वादा कर सकती है।

भाजपा "जहाँ झुग्गी, वहां मकान" की पेशकश के माध्यम से किफायती आवास प्रदान करने पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती है। पार्टी पीएम सूर्य घर योजना की तरह एक सौर नीति, एक साल के भीतर यमुना नदी की सफाई और कूड़े के पहाड़ों को हटाने की भी पेशकश कर सकती है।

इसके अलावा भाजपा सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय स्पेशल बसों और केवल महिलाओं के लिए बसों जैसी मौजूदा योजनाओं का नवीनीकरण करने का वादा कर सकती है। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों को बढ़ावा देने का भी वादा किया जा सकता है।

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए आज है नामांकन करने की आखिरी तारीख

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने की आज (17 जनवरी 2025) आखिरी तारीख है। आज कई नेता नामांकन कर सकते हैं।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के मुताबिक आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार (16 जनवरी) को कुल 500 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की कुल संख्या 841 हो गई।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अरविंद केजरीवाल,मनीष सिसोदिया जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र से, गोपाल राय बाबरपुर से और सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश से अपना नामांकन दाखिल किया।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करके मैदान में शामिल हो गए, जहां वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। पूर्व आप पार्षद ताहिर हुसैन, जो अब मुस्तफाबाद सीट से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के उम्मीदवार हैं, ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने हैं और वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+