दिल्ली: नमाजियों को लात मारने से इंद्रलोक इलाके में तनाव, भारी संख्या में फोर्स तैनात, जांच में जुटी पुलिस
Delhi News: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को पुलिसकर्मी द्वारा लात मारने का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
वहीं, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। दिल्ली पुलिस नमाजियों को लात मारते हुए वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी की जांच कर रही है।

इंद्रलोक इलाके में दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर ने सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को लात मारकर खदेड़ा है। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। यह घटना आज जुमे के दिन नवाज के वक्त दोपहर करीब 2 बजे इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास हुई।
इस घटना के बाद काफी संख्या में लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की। भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में फोर्स को तैनात किया है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ते हुए व्यक्ति को लात मारता हुआ ये दिल्ली पुलिस का जवान शायद इंसानियत के बुनियादी उसूल नहीं समझता, ये कौन सी नफरत है जो इस जवान के दिल में भरी है। दिल्ली पुलिस से अनुरोध है कि इस जवान के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कीजिए और इसकी सेवा समाप्त करिए।
यह भी पढ़ें- शादी से कुछ घंटे पहले पिता ने बेरहमी से कर दी बेटे की हत्या, दिल्ली जिम ओनर मर्डर केस के चौंकाने वाले राज












Click it and Unblock the Notifications