Delhi School रोहिणी की 2 स्कूलों में बम धमकी में बड़ा खुलासा, दो छात्रों ने भेजा था ईमेल, वजह चौंकाने वाली
Delhi School Bomb Threat case: दिल्ली के रोहिणी में दो स्कूलों में बम धमकी के मामले में बड़ा चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। दिल्ली पुलिस की जांच में पता लगा है कि दोनों स्कूलों को ईमेल एक ही स्कूल के दो अलग-अलग छात्रों ने भेजे थे। पुलिस ने छात्रों का ऐसा करने के पीछे हैरान कर देने वाली वजह बताई है।
दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में पाया है कि बम धमकी वाले ईमेल से प्रभावित कम से कम तीन स्कूल अपने ही छात्रों के शिकार बना। बम की धमकी पाने वाले कई स्कूलों में से एक वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल भी था, जिसे 28 नवंबर को रोहिणी प्रशांत विहार पीवीआर मल्टीप्लेक्स में हुए रहस्यमयी विस्फोट के एक दिन बाद धमकी भरा ईमेल मिला था।

एग्जाम रद्द कराने के लिए भेजा ईमेल
Delhi School एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ईमेल स्कूल में पढ़ने वाले दो भाई-बहनों ने भेजा था, क्योंकि वे चाहते थे कि परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं। क्योंकि वे परीक्षा के पेपर के लिए तैयार नहीं थे। अधिकारी ने कहा कि काउंसलिंग के दौरान दोनों छात्रों ने खुलासा किया कि उनको स्कूलों को बम की धमकी दिए जाने की पिछली घटनाओं से ऐसा करने का आइडिया मिला था।
क्योंकि वे दोनों छात्र थे, इसलिए उनकी काउंसलिंग की गई और फिर उन्हें छोड़ दिया गया। साथ ही उनके माता-पिता को चेतावनी दी गई। ईमेल की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल की गहन जांच की और धमकी को फर्जी बताया।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: खराब AQI के बीच दिल्ली में गहराया जल संकट, जानिए चुनाव से पहले क्या है राजधानी का हाल
छात्र चाहते थे कि स्कूल बंद हो
एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, रोहिणी और पश्चिम विहार स्थित दो और स्कूलों को उनके छात्रों द्वारा धमकी भरे ईमेल भेजे गए। कारण एक ही था - छात्र चाहते थे कि स्कूल बंद हो। दोनों मामलों में छात्रों को काउंसलिंग और उनके अभिभावकों को चेतावनी देने के बाद जाने दिया गया।
मालूम हो कि पिछले 11 दिनों में बम की धमकियों ने दिल्ली के 100 से अधिक स्कूलों में अफरातफरी मचा दी है।पुलिस ने पाया है कि ईमेल वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) के माध्यम से भेजे गए थे, जिससे अपराधियों का पता लगाना उनके लिए मुश्किल हो गया।
ये भी पढ़ें: Delhi School को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, कक्षाएं ऑनलाइन मोड में शिफ्ट की गई
इस साल मई से अब तक 50 से अधिक बम की धमकी वाले ईमेल न केवल स्कूलों बल्कि दिल्ली के अस्पतालों, हवाई अड्डों और एयरलाइन कंपनियों को निशाना बना चुके हैं। पुलिस को इन मामलों में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications