Delhi School Holi Holiday 2026: दिल्ली के स्कूलों में होली की छुट्टियां कब से? 3 मार्च पर सस्पेंस बरकरार
Delhi School Holi Holiday 2026: होली से पहले दिल्ली के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के बीच स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस बना हुआ है। होली के त्योहार को लेकर दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में छुट्टियों का गणित इस बार थोड़ा उलझा हुआ है।
हर साल की तरह इस बार भी लोग यह जानना चाहते हैं कि होली पर स्कूल कितने दिन बंद रहेंगे और क्या स्टूडेंट्स को लंबा वीकेंड मिलेगा।

फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से अंतिम और स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है, जिस वजह से 3 और 4 मार्च 2026 को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। विस्तार से जानिए दिल्ली के स्कूलों में होली की छुट्टियां कब से हो रही हैं...
Will Schools Stay Closed 4 Days? दिल्ली में होली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
दिल्ली के स्कूलों में आमतौर पर होली के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक होली के मुख्य दिन यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार) को कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में अवकाश या प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holiday) रहता है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में 4 मार्च को अभी आधिकारिक रूप से सभी स्कूलों में हॉलिडे नहीं किया गया है और कई जगहों में इसे वर्किंग डे दिखाया जा रहा है।
सबसे ज्यादा चर्चा 3 मार्च 2026 को लेकर है। फिलहाल यह दिन दिल्ली के अधिकतर स्कूलों के शैक्षणिक कैलेंडर में वर्किंग डे है। लेकिन होलिका दहन के ठीक अगले दिन और होली से एक दिन पहले स्कूल खोलना कितना व्यावहारिक होगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
शिक्षकों का कहना है कि फरवरी के अंत तक अधिकतर स्कूलों में सिलेबस लगभग पूरा हो जाता है। ऐसे में अगर 3 मार्च को छुट्टी दी जाती है, तो पढ़ाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा त्योहार की वजह से छात्रों की उपस्थिति भी कम रह सकती है।
School Closed Holi 2026: प्राइवेट स्कूलों में मिल सकता है 'लॉन्ग वीकेंड'
दिल्ली-एनसीआर के कई निजी स्कूल हर साल अपने स्तर पर होली के आसपास 2 दिन या "लॉन्ग वीकेंड" की छुट्टी दे देते हैं। ऐसे स्कूलों में 3 और 4 मार्च दोनों दिन छुट्टी दिए जाने की संभावना है, जिससे छात्रों को लगातार दो से तीन दिन की राहत मिल सकती है। हालांकि यह फैसला पूरी तरह स्कूल प्रबंधन पर निर्भर करता है।
अगर 1 मार्च और उसके बाद 3-4 मार्च को छुट्टियां घोषित होती हैं, तो छात्रों को चार दिन तक लगातार स्कूल से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी तक दिल्ली सरकार या शिक्षा विभाग की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए चार दिन की छुट्टी फिलहाल सिर्फ अटकलों के स्तर पर ही है।
अंतिम नोटिफिकेशन का इंतजार
फिलहाल के लिए, 4 मार्च को दिल्ली के सभी स्कूल निश्चित रूप से बंद रहेंगे। 3 मार्च की छुट्टी को लेकर गेंद अब दिल्ली सरकार के पाले में है। संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार तक शिक्षा निदेशालय इस पर स्थिति स्पष्ट कर देगा। तब तक अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल के सर्कुलर का इंतजार करें। शिक्षा विभाग का साफ कहना है कि स्कूलों की छुट्टियों से जुड़ी अंतिम जानकारी केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए ही मान्य होगी।
Delhi-NCR के पड़ोसी राज्यों का हाल
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (नोएडा, गाजियाबाद) में 2 मार्च (होलिका दहन) और 4 मार्च की छुट्टी पुख्ता है, जहां 3 मार्च के सस्पेंस के कारण वहां भी 4 दिनों की छुट्टी की उम्मीद की जा रही है। वहीं हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद) में मुख्य रूप से 4 मार्च की ही छुट्टी निर्धारित है।












Click it and Unblock the Notifications