केजरीवाल को 'वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम' का मिला न्यौता, लंदन के मेयर ने भेजा निमंत्रण

नई दिल्ली। वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को न्यौता भेजा गया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार की तरफ से इसको लेकर आधिकारिक बयान जारी किया गया। इस मंच पर अरविंद केजरीवाल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। केजरीवाल को लंदन के मेयर सादिक खान ने आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल लंदन, टोक्यो और न्यूयार्क समेत दुनिया के 40 शहरों वाले फोरम में शामिल होंगे।

Arvind kejriwal

इस निमंत्रण से बहुत ही गर्व महसूस कर रहा हूं- केजरीवाल

इस निमंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वो इस फोरम के वार्षिक सम्मेलन में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्ली को संस्कृति और कलाकार अनुकूल शहर के मामले में दुनिया में सबसे आगे ले जाने का है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संस्कृति एक शानदार जरिया होगी।

दिल्ली की संस्कृति को फिर से याद करने का मौका मिलेगा- केजरीवाल

आपको बता दें कि इस फोरम की इस साल की थीम 'द फ्यूचर ऑफ कल्चर' रखी गई है। फोरम की थीम पर केजरीवाल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि ये एक प्रासंगिक विषय है। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से चुनौतियों का सामना करने के बीच दिल्ली की संस्कृति को फिर से याद करने का मौका मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+