दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 62 नए मरीज, 4 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, जुलाई 21। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर कोरोना के 62 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 4 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 61 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 42 हजार नए केस दर्ज, करीब 4000 मौंते | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 566

    इसी के साथ दिल्ली में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 14 लाख 35 हजार 671 हो गई है और एक्टिव केस 566 हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या 25 हजार को पार कर गई है। आपको बता दें कि मंगलवार के मुकाबले दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, क्योंकि मंगलवार को दिल्ली में 44 नए मरीजे सामने आए थे और 5 मरीजों की मौत हुई थी। मंगलवार को दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 फीसद थी।

    देश में कुल मरीजों की संख्या में भी हुआ इजाफा

    आपको बता दें कि बुधवार को देश में भी कोरोना के कुल मामलों में इजाफा देखने को मिला था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42015 नए मरीज मिले हैं। साथ ही 3998 मरीजों की मौत पिछले 24 घंटे में हो गई। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटे में मिले कुल मरीजों में से 77.89 फीसदी तो सिर्फ पांच राज्यों से ही सामने आए हैं। इनमें केरल में सबसे अधिक मरीजों की संख्या देखने को मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+