महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में बढ़ा कोरोना वायरस का खतरा, एक दिन में 431 नए मरीज
महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में देश की राजधानी में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से बढ़े हैं। शुक्रवार को दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान ही राजधानी में कोरोना वायरस के 431 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना वायरस के कारण 2 लोगों की मौत हुई है। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 6,42,870 और मृतकों की संख्या 10,936 हो गई है।

Recommended Video
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 356 मरीज ठीक हुए हैं, जिसके बाद रिकवर मरीजों की संख्या बढ़कर 6,29,841 हो गई है। राजधानी में फिलहाल एक्टिव केस केवल 2,093 ही बचे हैं। शुक्रवार को मिले नए मरीजों की संख्या दिल्ली में पिछले 2 महीनों के दौरान कोरोना वायरस के दैनिक मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले गुरुवार को दिल्ली में 409 केस, बुधवार को 370 केस और मंगलवार को 320 नए केस मिले थे। दिल्ली में कोरोना वायरस के केस फरवरी महीने में घटने शुरू हुए थे। 26 फरवरी को महीने के सर्वाधिक 256 मामले रिकॉर्ड किए गए।
'लापरवाही बरते रहे लोग, ना संभले तो बिगड़ेंगे हालात'
आपको बता दें कि पिछले एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना वायरस के मामलों में हुई इस अचानक बढ़ोत्तरी की वजह यह है कि लोग नियमों के पालन में लापरवाही करने लगे हैं। लोगों को ऐसा लगने लगा है कि कोरोना वायरस अब जा चुका है, जबकि ऐसा नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि अगर लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो दिल्ली के हालात भी महाराष्ट्र की तरह हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications