दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 नए केस, 13वें दिन मौत का आंकड़ा शून्य
नई दिल्ली, 04 नवंबर: दिवाली के दिन भी कोरोना वायरस को लेकर राजधानी दिल्ली से सुकून भरी खबर मिली हैं। दिल्ली में दीपावली के दिन कोरोना के 40 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज 13वें दिन किसी भी मरीज की इस खतरनाक वायरस से जान नहीं गई।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 40 नए मामले सामने आए। वहीं 57 मरीज कोरोना वायरस के रिकवरी हुए है। साथ ही कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। आंकड़ों की बात करें तो दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,40,003 है, जिनमें से 14,14,609 मरीज रिकवर होकर घर लौट गए हैं।
वहीं अब तक इस जानलेवा वायरस ने 25,091 लोगों की जिंदगी छीन ली। दिल्ली में अभी भी कोरोना के 303 मामले सक्रिय हैं। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को लगातार 13वें दिन किसी भी मरीज की जान नहीं। दिल्ली में पिछले महीने अक्टूबर में 4 मरीजों की जान गई थी, जिसके बाद आज 13 दिन से राहत भरी खबर सामने आ रही है।
दिल्ली में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.08 फीसदी है। राजधानी में 03 नवंबर बुधवार को कोरोना के 41 नए मामले सामने आए थे, साथ ही 30 मरीजों की रिकवरी दर्ज की गई थी। वहीं 02 नवंबर को 34 मामले सामने आए थे, हालांकि इन दो दिनों में कोरोना के मामलों में मामूली सा इजाफा हुआ है।
बता दें कि इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिवाली के मौकों पर बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नाराजगी जाहिर की थी। सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा था कि कोरोना के मामलों में कमी आई है, लेकिन कोरोना पूरी तरह से गया नहीं है, इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें।












Click it and Unblock the Notifications