दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना के 33 नए केस, 1 मरीज ने तोड़ा दम

नई दिल्ली, अक्टूबर 02। देश की राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। दिल्ली में रोजाना मिलने वाले नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में राजधानी के अंदर कोरोना के 33 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोना के 24 हजार नए मामले दर्ज, COVID19 अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 383

    राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 383

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 58 मरीज कोरोना से रिकवर हुए हैं। बात करें एक्टिव केस की तो अब दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 383 है। कोरोना से दिल्ली में मरने वालों का कुल आंकड़ा 25088 है। वहीं कुल रिकवर मरीजों की संख्या 14,14,462 है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 68362 टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 33 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इस हिसाब से पॉजिटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत है।

    20 से अधिक राज्यों में कोरोना कंट्रोल मेंं

    20 से अधिक राज्यों में कोरोना कंट्रोल मेंं

    आपको बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए थे। वहीं एक भी मरीज की संक्रमण की वजह से जान नहीं गई थी। दिल्ली समेत देश लगभग 20 राज्यों में इस वक्त कोरोना के हालात कंट्रोल में है। दिल्ली के अलावा यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना के केस अब कम आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ केरल और नॉर्थ ईस्ट राज्य मिजोरम ने सरकार की चिंता बढ़ाई हुई है।

    राजधानी दिल्ली में सरकार ने लगाई हैं ये पाबंदियां

    राजधानी दिल्ली में सरकार ने लगाई हैं ये पाबंदियां

    राजधानी दिल्ली में आगामी फेस्टिव सीजन को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कुछ पाबंदियों का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, DDMA ने दिवाली, दशहरा और फिर छठ पूजा को लेकर ये आदेश जारी किया है कि ये सभी त्योहार घरों के अंदर रहकर ही मनाएं। सार्वजनिक तौर पर इन त्योहारों को मनाने पर पाबंदी रहेगी। त्योहारी सीजन में मेला, फूड स्टॉल, झूला, रैली, जूलूस आदि की अनुमति भी नहीं होगी। DDMA का यह आदेश 15 नवम्बर तक लागू रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+