Delhi Covid 19 Updates: 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 30 नए मामले पॉजिटिविटी रेट हुआ 0.05 प्रतिशत

नई दिल्ली, 05 सितंबर। देश में कोरोना के केस में पहले से कमी आई है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30 नए मामले आए, 33 रिकवरी हुईं है। जबकि 24 घंटों के दौरान कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। इस वक्त दिल्ली में एक्टिव केस 351 हैं और कुल केसों की संख्या 14,37,959 है, जबकि 14,12,526 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं, जबकि कुल मौतों का आंकड़ा 25,082 पहुंच चुका है और पॉजिटिविटी रेट 0.05 प्रतिशत है।

 Delhi Covid 19 Updates: पॉजिटिविटी रेट हुआ 0.05 प्रतिशत

तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह कहा कि भारत ने अगस्त के महीने में 18 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है और राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 66.89 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। तो वहीं कोरोना वायरस की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों को जल्द से जल्द कोरोना का पहला टीका लगाने का निर्देश दिया है।

 Delhi Covid 19 Updates: पॉजिटिविटी रेट हुआ 0.05 प्रतिशत

तीसरी वेव के पीक की चेतावनी

आपको बता दें कि तीसरी वेव के लिए सबको सतर्क रहने की जरूरत है। एम्‍स प्रमुख ने पहले ही कह रखा है कि भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर "inevitable" है, इसलिए सभी को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि जरा सी लापरवाही फिर से भयानक रूप ले सकती है। तो वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान ने PMO को अपनी रिपोर्ट में अक्टूबर में कोरोना वायरस की तीसरी वेव के पीक की चेतावनी दी है।

 Delhi Covid 19 Updates: पॉजिटिविटी रेट हुआ 0.05 प्रतिशत

बूस्टर डोज मददगार होगी

इसके साथ ही एम्स डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने बूस्टर डोज की बात कही है। गुलेरिया ने कहा कि लगातार कोरोना के नए-नए वेरिएंट आ रहा हैं। ऐसे में देश को कोरोना वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज अपनाने की जरूरत हो सकती है। बूस्टर डोज विभिन्न वेरिएंट से बॉडी को बचाने का काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+