दिल्ली के अंदर कोरोना के मामलों में गिरावट जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 231 नए मरीज
नई दिल्ली, जून 7। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से राजधानी दिल्ली अब काफी हद तक उभरती हुई दिख रही है। पिछले कई दिनों से कोरोना के नए मामलों में आ रही गिरावट सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को दिल्ली सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर राजधानी में कोरोना के नए मामले 231 रहे। हालांकि मौत के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 36 लोगों की मौत हो गई है, जबकि रविवार को 34 लोगों की मौत हुई थी।
Recommended Video

दिल्ली में संक्रमण पर बेहतर स्थिति में
बात करें दिल्ली में पॉजिटिविटि रेट की तो वो अब 0.36 फीसदी तक आ गया है। रविवार को ये 0.5 फीसदी था। आपको बता दें कि दिल्ली में मार्च के बाद से ये स्थिति सबसे बेहतर है। 15 मार्च को दिल्ली में 368 कोरोना के नए मामले सामने आए थे। साथ ही दिल्ली में अब एक्टिव केस की भी संख्या कम हो रही है। बीते शनिवार को दिल्ली में 6,731 एक्टिव केस थे, जबकि अब ये आंकड़ा 5208 है। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 24,627 हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में रविवार को कोरोना के 381 नए मरीज मिले थे और 34 लोगों की मौत हो गई थी।
दिल्ली सरकार ने शुरू किया नया वैक्सीनेशन अभियान
आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के घटते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने वैक्सीनेशन भी तेज कर दिया है। दिल्ली सरकार ने सोमवार से एक स्पेशल वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया, जिसके तहत 4 हफ्तों में 45 साल से अधिक सभी लोगों को दिल्ली में वैक्सीन लगा दी जाएंगी। दिल्ली सरकार ने इस अभियान का नाम 'जहां-जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' रखा है। हालांकि अब ये अभियान कब तक चलेगा ये आने वाले दिनों में ही पता चलेगा, क्योंकी अब देश में वैक्सीनेशन की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार ने अपने हाथों में ले ली है, जिसकी शुरुआत 21 जून से होगी।












Click it and Unblock the Notifications