Delhi Rains: दिल्ली में फटा बादल! 1 घंटे में 100मिमी तक बारिश, जानिए कहां- कहां जलभराव

दिल्ली में इस हफ्ते बुधवार देर शाम जमकर बारिश हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में एक घंटे के भीतर 100 मिलीमीटर से भी अधिक भारिश दर्ज की गई। ऐसे में कोचिंग हादसे बाद सड़कों पर भारी जलभराव को देखते हुए एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। वहीं दूसरी ओर आईएमडी ने चार्ट ने जारी किया है। इसके अलावा दिल्ली में जलभराव को लेकर कहा गया कि अचानक आई बाढ़ संबंधित राष्ट्रीय दिशा-निर्देश बुलेटिन में दिल्ली के उन क्षेत्रों की सूची भी दी गई है, जिन्हें सावधान रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इन क्षेत्रों के लिए दल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए हैं।

Delhi Rains upadates

दिल्ली और एनसीआर में तेज बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं दूसरी ओर कुछ हिस्सों में जलभराव के चलते ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश के बाद लुटियन दिल्ली, कश्मीरी गेट और राजिंदर नगर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी ऐसे ही हालात हैं।

कई फ्लाइट्स डायवर्ट
दिल्ली में तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट से आने वाली करीब 10 फ्लाइट्स डावयर्ट की गईं। बुधवार शाम 9 बजे तक के लिए आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। इस दौरान करीम 30 से 50 मिमी प्रतिघंटे की रफ्तार के बारिश हुई। आईएमडी ने कहां- कहां क कितनी बारिश हुई इसको लेकर अपडेट साझा किया है-

IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा कि दिल्ली के चारों सेक्टरों से दिल्ली पर बादल छाए थे, अगले करीब 2 घंटों के दौरान दिल्ली में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आईएमडी ने उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और NCR के दूसरे हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की थी, जो लगभग सच साबित हुई।

वहीं भारी बारिश के चलते दिल्ली के एलजी ने अधिकारियों को आगाह किया है। उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों से अधिकारियों को दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+