Delhi Rains: BJP नेता बग्गा ने AAP सरकार के खिलाफ लगाया पोस्टर, लिखा- 'स्विमिंग पूल में नहाए क्या?'

नई दिल्ली, 02 सितंबर। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार से ही बरसात का दौर जारी है। दिल्ली में आज सुबह भी बादल बरसे हैं तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बारिश का दौर दिल्ली में कल तक जारी रह सकता है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है।इस कारण लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है, तो वहीं कई लोगों के घर में भी पानी घुस गया है। बुधवार को तो कई जगहों पर बारिश के कारण घंटों जाम भी लगा रहा।

Recommended Video

    Delhi Rains: दिल्ली में जलभराव, BJP-Congress ने Kejriwal Government को घेरा | वनइंडिया हिंदी
    Delhi Rains: BJP नेता बग्गा ने AAP सरकार के खिलाफ पोस्टर

    दिल्ली के इस खस्ताहाल पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने सीएम केजरीवाल पर तंज कसते हुए जगह जगह पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने इन पोस्टर्स की तस्वीरों को ट्वीट भी किया है,जिसमें उन्होंने लिखा है- 'स्विमिंग पूल में नहाए क्या?।

    Delhi Rains: BJP नेता बग्गा ने AAP सरकार के खिलाफ पोस्टर

    आपको बता दें कि दिल्ली में मंगलवार से तेज बारिश हो रही है। दिल्ली में बारिश ने 19 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से दिल्ली की हालत काफी खराब हो गई है और इस वजह से दिल्ली के कई इलाके जलमग्न हो गए है, जिसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और इस वजह से बीजेपी आप सरकार को घेर रही है।

    गौरतलब है कि दिल्ल्ली में बीते 24 घंटों में 112.1 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जो कि बीते 19 सालों में एक दिन में हुई बारिश से कहीं ज्यादा है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कल कहा था कि दिल्ली में आज बारिश के साथ दिन शुरू हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई, लेकिन सितंबर में सामान्य से ज्यादा बरसात होने के आसार है।

    सितंबर में होगी तेज बारिश

    आपको बता दें कि हाल ही में आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा था कि सितंबर में जमकर बारिश होगी, खास करके कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात, पूर्वोत्तर राज्यों,बिहार में इस बार जमकर बादल बरसने वाले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+