Delhi Rain Alert: दिल्ली में फिर होगी बारिश, सर्द हवाएं बढ़ाएगी दिल्लीवालों की टेंशन, जानें NCR के मौसम का हाल
Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। दिल्ली की जनता इस समय दिन-रात कड़कड़ाती ठंडी का सामना कर रही है। सर्दी के सितम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि दिल्ली में इस सप्ताह बारिश होने की उम्मीद है।
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार द्वारा साझा किए गए दिल्ली के मौसम अपडेट के मुताबिक दिल्ली में अगले 24 घंटे में यानी 06 जनवरी तक बारिश होने की उम्मीद है। जिसके बाद दिल्ली में मौसम की स्थिति और खराब होगी। दिल्ली में रविवार 05 जनवरी को घने कोहरे की चादर छाने के बाद कुछ इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई है।

दिल्ली एनसीआर के साथ अन्य मैदानी राज्यों में भी आने वाले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। सोमवार से शुरू हुई ये हल्की बारिश का दौर 10 जनवरी तक रह सकता है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है।
आईएमडी के वैज्ञानिक ने उत्तर भारत में मौसम का अपडेट पर कहा है कि अगले 4-5 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी। 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी की संभावना है।
Delhi ka Mausam: दिल्ली का मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.05 °C और अधिकतम तापमान 20.08 °C रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आने वाले हफ्ते में मौसम में कई बदलाव दिखेंगे।
आईएमडी ने बताया कि रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय दक्षिण-पूर्व से 4 किमी प्रति घंटे से कम की गति से प्रमुख सतही हवा चलने की उम्मीद है। अधिकांश क्षेत्रों में धुंध और मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। हवा की गति दोपहर में धीरे-धीरे दक्षिण-पूर्व से 8-10 किमी प्रति घंटे तक बढ़ने का अनुमान है, जो शाम और रात में घटकर 6 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी। शाम और रात के समय धुंध या हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।
दिल्ली में तापमान में गिरावट के कारण शीत लहरें चल रही हैं, जिससे शहर में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। आईएमडी अधिकारियों के मुताबिक पालम में शाम 6 बजे से सुबह 3 बजे (यूटीसी) के बीच 9 घंटे तक विजिबिलिटी शून्य रही। जो इस मौसम की सबसे लंबी अवधि थी। सफदरजंग ने 8 घंटे तक जीरो विजिबिलिटी दर्ज की।
100 से ज्यादा विमान देर, 81 ट्रेनें लेट
खराब मौसम की वजह से काफी व्यवधान भी हुआ है। घने कोहरे के कारण आईजीआई एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिससे कई यात्रियों की यात्रा की योजना पर असर पड़ रहा है।
समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि घने कोहरे के कारण रविवार को 50 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं 6 प्लाइट को कैंसिल किया गया है और 100 से ज्यादा विमान देर से चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications