Delhi Power Cut: दिल्ली में 13 जून को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानिए कहां-कहां होगा असर

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और हीटवेव से जन जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में लगातार हो रहे पॉवर कट से शहर वासियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बिजली विभाग की ओर से दिल्ली पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 13 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है।

बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

delhi-power-cut

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:

बदली जोन

  • मास्टर मोहल्ला - सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक (2 घंटे)
  • मास्टर मोहल्ला - सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक (2 घंटे)
  • सेक्टर-28 - सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक (2 घंटे)

बवाना जोन

  • लाल फ्लैट्स - सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक (4 घंटे)

किराड़ी जोन

  • मदनपुर - सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक (4 घंटे)

मंगोलपुरी जोन

  • E7 SP - सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक (2 घंटे)
  • F-4 संजयपुरी - सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक (2 घंटे)
  • MCD पार्किंग क्षेत्र - सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक (2 घंटे)
  • पॉकेट-1 सेक्टर-20 - सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक (4 घंटे)
  • बेगमपुर - सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक (4 घंटे)
  • पॉकेट-1 सेक्टर-21 - सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक (4 घंटे)

मॉडल टाउन जोन

  • A ब्लॉक GTK - सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक (1 घंटा)
  • 13-14. E-ब्लॉक - सुबह 10:30 बजे से 12:45 बजे तक (2 घंटे)

नरेला जोन

  • मुखमेलपुर गांव - सुबह 9:00 बजे से 10:00 बजे तक (1 घंटा)
  • मोहम्मदपुर गांव - सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक (2 घंटे)
  • हिरणकी गांव - सुबह 11:30 बजे से 3:30 बजे तक (4 घंटे)
  • सिंहोला - सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक (4 घंटे)
  • A-5 पॉकेट-14 व मदर डेयरी क्षेत्र - सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक (2 घंटे)

रोहिणी जोन

  • पीवीआर मॉल क्षेत्र - सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक (2 घंटे)

Delhi Power Cut: जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+