Delhi Power Cut: दिल्ली-एनसीआर में 15 अगस्त को नहीं होगा पावर कट, बिजली विभाग ने दी बड़ी राहत
Delhi Power Cut: 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। 15 अगस्त को राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं भी पावर कट नहीं होगा। बिजली वितरण कंपनियों ने इस दिन मेंटेनेंस और मरम्मत कार्य नहीं होगा। जिससे लोग बिना किसी बाधा के बिजली की सुविधा का लाभ उठा सकें।
पॉवर कट का पूरी जानकारी विस्तार से जानिए...

Power Cut को लेकर बिजली विभाग अलर्ट
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिजली की मांग सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ी ज्यादा होती है। लोग घरों में रोशनी, सजावट और कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त बिजली का उपयोग करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पर्याप्त पावर बैकअप की व्यवस्था की गई है।
डिस्कॉम के कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे और किसी भी तकनीकी खराबी को तुरंत दूर करने के लिए इंजीनियरों और तकनीकी टीमों को फील्ड में तैनात किया जाएगा।
मेंटेनेंस वर्क पर रोक
आम तौर पर पावर कट ट्रांसफॉर्मर रिपेयर, केबल बदलने या बिजली नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण होते हैं, लेकिन 15 अगस्त को इन सभी गतिविधियों पर रोक रहेगी। यह निर्णय इस वजह से भी लिया गया है क्योंकि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर शहर में ट्रैफिक और कई इलाकों में बैरिकेडिंग रहती है, जिससे तकनीकी टीमों की मूवमेंट पर असर पड़ सकता है।
लाल किला और आसपास के इलाकों में विशेष प्रबंध
प्रधानमंत्री के लाल किले से झंडा फहराने और स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान बिजली आपूर्ति 100% सुचारू रहे, इसके लिए आसपास के ग्रिड और सबस्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बैकअप जेनरेटर और वैकल्पिक सप्लाई लाइनें भी तैयार रखी गई हैं, ताकि किसी भी स्थिति में बिजली बाधित न हो।
बिजली कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस और सोशल मीडिया के जरिए सूचित कर रही हैं कि 15 अगस्त को कहीं भी शेड्यूल्ड पावर कट नहीं होगा। हालांकि, किसी अप्रत्याशित खराबी की स्थिति में तुरंत रिस्टोर करने का भरोसा दिया गया है।
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करे?
जो उपभोक्ता अपने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना करते हैं या अतिरिक्त जानकारी चाहते हैं, वे विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह के सुनियोजित प्रयासों से न केवल बिजली वितरण प्रणाली की मजबूती सुनिश्चित होगी, बल्कि भविष्य में होने वाली बिजली कटौती और खराबी की घटनाएं भी कम होंगी।












Click it and Unblock the Notifications