Delhi Power Cut: दिल्ली-NCR में 22 जुलाई को कहां-कहां रहेगा अंधेरा? इन इलाकों में पॉवर कट का शेड्यूल जारी
Delhi Power Cut: दिल्ली की गर्मी वैसे ही लोगों का हाल बेहाल किए हुए है, ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने परेशानियों को दोगुना कर दिया है। एक तरफ बदला-बदला मौसम, तो दूसरी तरफ घंटों की बिजली कटौती-लोगों को अब दिन में राहत और रात में नींद दोनों से समझौता करना पड़ रहा है।
बीएसईएस की मानें तो ट्रांसफॉर्मर बदले जा रहे हैं, नेटवर्क अपग्रेड हो रहा है और मरम्मत का काम चल रहा है, लेकिन इन सबके बीच आम जनता झुलसती गर्मी में बिना बिजली के घंटों पसीना बहा रही है।

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
22 जुलाई 2025 को अमरपाली ज़ेटा और अथॉरिटी स्टाफ क्वार्टर, एटा-1 इलाके में निर्धारित समय पर बिजली कटौती की जाएगी। यह बिजली कटौती प्लान्ड मेंटेनेंस के तहत की जा रही है।
NPCL और BSES, TATA power की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान स्थानीय निवासी और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बिजली न रहने से असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।
बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
इसके साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications