Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में आज घंटो बिजली कटौती, यहां देखें अपने क्षेत्र का हाल

Delhi Power Cut: दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली बिजली विभाग की ओर से नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें दिल्लीवासियों को शनिवार, 24 मई को कुछ घंटों की बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी के तीन अलग-अलग इलाकों में बिजली विभाग द्वारा नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जाएंगे।

delhi-power-cut-today

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

Delhi Power Cut: मेंटेनेंस के कारण पॉवर स्पलाई बाधित

बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है। नीचे विस्तार से पढ़ें किन-किन क्षेत्रों में कब और क्यों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

मुंडका क्षेत्र में नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य

मुंडका डिवीजन के अंतर्गत आने वाले जय विहार और कमरुद्दीन नगर इलाकों में 11:00 बजे से 13:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में लो टेंशन (LT) सर्किट के नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य किए जाएंगे। विभाग का कहना है कि इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली सेवा मिल सकेगी।

सरिता विहार में एसीबी (ACB) बदलने का कार्य

सरिता विहार डिवीजन के पॉकेट-एफ क्षेत्र में 11:00 बजे से 12:00 बजे तक LT ACB (एयर सर्किट ब्रेकर) को बदला जाएगा। इस दौरान एक घंटे के लिए बिजली बाधित रहेगी। यह कार्य सुरक्षा और बिजली सप्लाई की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

जाफरपुर में 11केवी फीडर की मरम्मत

जाफरपुर डिवीजन के अंतर्गत आयुष्मान सोलर इसापुर क्षेत्र में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 11 केवी फीडर की मरम्मत की जाएगी। इस तकनीकी रखरखाव के चलते दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

Delhi Power Cut: बिजली विभाग का अनुरोध

बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी।
दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+