Delhi Power Cut: वैलेंटाइन डे पर दिल्ली के इन इलाकों में रहेगा ब्लैक आउट, कई पॉश एरिया रहेंगे प्रभावित
Delhi Power Cut Today: दिल्ली की जनता अभी गुलाबी ठंड और वसंत की गुनगुनी धूप का लुत्फ ले ही रही थी कि BSES (BRPL) ने अपना 'वैलेंटाइन डे' गिफ्ट भेज दिया है। 14 फरवरी को जहां पूरी दुनिया लाल गुलाब ढूंढ रही होगी, वहीं दिल्ली के कई इलाकों के लोग घर में 'मोमबत्तियाँ' और 'माचिस' ढूंढते नजर आएंगे। विभाग ने साफ कर दिया है कि कल बिजली 'आंख-मिचौली' नहीं, बल्कि सीधे 'ब्रेकअप' करने वाली है।
जानिए राजधानी के किन इलाकों में बिजली जाने से ब्लैक आउट रहेगा, कौन-कौन से पॉश इलाके इसकी चपेट में आएंगे। यहां प्रभावित एरिया की लिस्ट दी गई है...

Delhi Power Cut Schedule कहां और कब गुल रहेगी बत्ती?
अगर आप कल घर पर कोई स्पेशल लंच या मूवी डेट प्लान कर रहे हैं, तो इन समयों को जरा गौर से देख लीजिए:
जनकपुरी और सुभाष नगर वालों का 'अंधेरा'
सुभाष नगर के ब्लॉक 3 और 5 के लोगों के लिए कल 'ब्लैक डे' हो सकता है। दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक यहां बिजली विभाग 'ऑयल सील' और 'गैस किट' बदलेगा। यानी जब आपकी मूवी का क्लाइमेक्स होगा, तभी पंखा और एसी (अगर चल रहा हो) दम तोड़ देंगे।
वसंत कुंज और महिलपालपुर
यहां सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली नहीं होगी। विभाग पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) करेगा। संदेश साफ है-जब तक बिजली नहीं है, खिड़की से बाहर पेड़-पौधे देखिए और प्रकृति से प्यार कीजिए!
साकेत और हौज खास: वीआईपी इलाकों में भी 'कैंडल लाइट डिनर': पंचशील एक्सटेंशन और गौतम नगर में भी सुबह 10:00 से 1:00 बजे तक ट्रांसफार्मर को 'रेस्ट' दिया जाएगा।
BRPL ने बताया क्यों हो रहा है Power Cut?
बिजली विभाग का कहना है कि वे ट्रांसफार्मर की 'प्रिवेंटिव मेंटेनेंस' कर रहे हैं। सरल भाषा में कहें तो-गर्मी आने वाली है, और अगर अभी तारों और मशीनों की 'मालिश' नहीं की गई, तो जून-जुलाई में ये पूरी तरह 'कोमा' में जा सकते हैं।
Power Cut होने पर दिल्लीवालों के लिए 'सर्वाइवल' टिप्स
फोन की बैटरी बचाएं: कल इंस्टाग्राम रील कम देखिएगा, वरना शाम तक फोन 'डेड' हो जाएगा और आप अपने 'स्पेशल समवन' को मैसेज भी नहीं कर पाएंगे।
पानी का कोटा: अगर सुबह 11 बजे बिजली जाने वाली है, तो 10:30 बजे तक टंकी भर लें। वरना शाम को बिना नहाए ही डेट पर जाना पड़ेगा।
इन्वर्टर को 'दुआ' दें: अगर आपके घर में इन्वर्टर है, तो उसे आज रात ही अच्छे से चार्ज कर लें। कल वही आपका 'एकमात्र सहारा' होगा।












Click it and Unblock the Notifications