Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 16 जून को बिजली गुल, जानिए कहां-कहां रहेगा पॉवर कट

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ सूरज की तेज रौशनी और भीषण गर्मी से लोगों का जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर शहर में पॉवर कट ने शहर वासियों की मुश्किलें और बढ़ा रखी है। बिजली विभाग की ओर से दिल्ली पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें 16 जून को बिजली कटौती की नई जानकारी दी गई है।

बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

delhi-power-cut

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:

बादली (BADLI) समय:

  • सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र: साहाबाद का कुछ हिस्सा

नरेला (NARELA)

  • सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र: हमीदपुर का कुछ हिस्सा सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • बख्तावरपुर के कृषि क्षेत्र का कुछ हिस्सा
  • केशवपुरम (KESHAVPURAM) सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र: श्री नगर एक्सटेंशन का कुछ हिस्सा, शास्त्री नगर का कुछ हिस्सा

मंगोलपुरी (MANGOLPURI)

  • दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • प्रभावित क्षेत्र: ई6 और ई7 ब्लॉक, सुल्तानपुरी का हिस्सा, राजीव नगर

Delhi Power Cut: जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+