Delhi Power Cut: भीषण गर्मी के बीच पावर कट से बेहाल राजधानी! जानिए आज दिल्ली में कहां रहेगी बत्ती गुल
Delhi power cut: राजधानी दिल्ली में बिजली कटौती की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है मानो पावर कट अब दिल्लीवासियों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है।
राजधानी में गर्मी का पारा हाई होने के साथ ही बिजली की मांग भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुँच गई है। AC, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग में बढ़ोतरी से ट्रांसफॉर्मर और पावर लाइनों पर लोड बढ़ा है, जिससे फॉल्ट और ट्रिपिंग की घटनाएँ आम हो गई हैं। 15 अप्रैल 2025 को भी गर्मी के मौसम में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। कई इलाकों में सुबह से दोपहर तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी।

आज दिल्ली में कहां-कहां पावर कट
बिजली विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेंटेनेंस और तकनीकी कामों की वजह से इन क्षेत्रों में पावर कट रहेंगे। अब देखने वाली बात ये है कि ये पावर कट और कितने दिन चलेंगे? इस भीषण गर्मी के मौसम में दिल्लीवासियों को अब और कितना इंतजार करना पड़ेगा? आइए जानते है वन इंडिया के इस विशेष सीरीज में आज कहां- कहां बत्ती गुल रहेगी। देखिए कहीं आपका क्षेत्र भी तो नहीं है अगर है तो पहले से ही सचेत हो जाइए।
पालम और साकेत
- पालम के क्राउन APPTS. सेक्टर-7 में मेंटनेंस कार्य को लेकर सुबह 11 बजे दोपहर 2 बजे तक बिजली कटेगी
- साकेत के ब्लॉक D, पर्यावरण कॉम्पलेक्स, सैनिक फार्म और नई बस्ती में ट्रांसफर मेंटेनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
विकासपुरी और छत्तरपुर
- विकासपुरी के उत्तम नगर ब्लॉक A, मोहन गार्डन और राजन विहार के इलाके में प्रिवेंटिव मेंटेनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- छत्तरपुर के सुल्तानपुर और DLF फार्मस में ट्रांसफर मेंटनेंस को लेकर सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगा।
नेहरू पैलेस और सरीता विहार
- नेहरू पैलेस के ग्रेटर कैलाश ब्लॉक W में ट्रांसफार्मर(PREVENTIVE MAINTENANCE) को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
- सरीता विहार के लल्लू कॉलोनी और खड़ा कॉलोनी जैतपुर में ट्रांसफार्मर(PREVENTIVE MAINTENANCE) को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
उत्तम नगर और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
- उत्तम नगर के सितापुर पार्ट-2 ब्लॉक H, ब्लॉक A सितापुरी पार्ट-2 और अनुप नगर आदर्श नगर बिंदापुर में HVDS- मेंटनेंस को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक पावर कट रहेगा।
- न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के ब्लॉक सी जोगा बाई एक्सटेंशन में ट्रांसफर (PREVENTIVE MAINTENANCE) को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक।
हौज खास और टैगोर गार्डन
- हौज खास के पंचशिला पार्क साउथ ब्लॉक S और सफदरजंग एन्क्लेव गौतम नगर ब्लॉक B 4 में ट्रांसफर (PREVENTIVE MAINTENANCE) को लेकर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक।
- टैगोर गार्डन के मनोहर नगर विकासपुरी एक्सटेंशन और शिवाजी एन्क्लेव में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 तक तो वहीं खयाला विष्णु गार्डन में सुबह 12 बजे से 5 बजे तक पावर कट रहेगा।
आप अपने इलाके का अपडेट इस लिंक के माध्यस से चेक कर सकते हैं-
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule
बिजली कटौती को लेकर दिल्लीवासियों का क्या कहना है?
कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दिल्लीवासियों का दावा है कि हाल ही में बिजली कटौती में काफी वृद्धि हुई है और उन्हें अक्सर बिना सूचना के बिजली गुल होने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जीवन कठिन हो गया है, खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए। बिजली जाने से कामकाजी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने बिजली कटौती को लेकर चिंता व्यक्त की है, उनका कहना है कि गर्मियों के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं रहने से भारी मुश्किल हो रही है।
बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल है: आप
दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर AAP और BJP के बीच सियासी बयानबाज़ी जारी है, जबकि जनता को भीषण गर्मी में बिजली की अनियमित आपूर्ति से जूझना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार पर लगातार हमलावर है। AAP ने पोस्ट करते हुए लिखा- जब से बीजेपी आई है तब से लंबे-लंबे Power Cut लग रहे हैं, घरों में अंधेरा हो गया है, प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ गई है। "केजरीवाल सरकार में कभी बिजली नहीं गई, अब बीजेपी सरकार में रोज़ बिजली जा रही है जिसकी वजह से Inverter खरीदना पड़ रहा है।" बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल है। गौरतलब है कि बिजली कटौती को लेकर आप नेता आतिशी रोज लोगों के बीच जा रहीं है और बीजेपी सरकार पर जबरदस्त हमला बोलती नजर आ रही हैं।
सरकार का क्या कहना है?
दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि सरकार राजधानी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सूद ने बताया कि गर्मियों में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए कुछ क्षेत्रों में नियोजित शटडाउन किए जा रहे हैं ताकि आवश्यक रखरखाव कार्य पूरे किए जा सकें और भविष्य में आपूर्ति में कोई बाधा न आए। उन्होंने आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने पिछले वर्षों में बिजली आधारभूत संरचना पर पर्याप्त निवेश नहीं किया, जिससे वर्तमान में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आप पार्टी जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। वो इसपर राजनीति कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi Old Vehicles: दिल्ली में नहीं मिलेगा पेट्रोल! पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देने की नीति जल्द होगी लागू
बिजली कंपनियों ने क्या कहा है?
बिजली कंपनी BSES ने बिजली कटौती की खबरों को "गलत और भ्रामक" बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाया जा रहा है। वर्तमान में बिजली आपूर्ति सामान्य है, और जो कटौती हो रही है, वह नियोजित रखरखाव के कारण है, ताकि गर्मियों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। टाटा पावर-DDL ने कहा कि वो गर्मियों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications