Delhi Power Cut: 28 मई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, यहां देखें कहीं आपका एरिया तो नहीं शामिल
Delhi Power Cut: दिल्ली में बिजली कटौती से की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें दिल्लीवासियों को सोमवार, 26 मई को कुछ घंटों के लिए लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं।
इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....

Delhi Power Cut: मेंटेनेंस के कारण पॉवर स्पलाई बाधित
बिजली विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कटौती विभिन्न तकनीकी कार्यों जैसे ट्रांसफार्मर की मरम्मत, HVDS नेटवर्क रखरखाव, RMU रखरखाव तथा नई LTAB सर्किट बिछाने के कारण की जा रही है।
जनकपुरी डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर के रखरखाव कार्य के चलते 28 मई को निर्धारित समय के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार:
- 10:00 बजे सुबह से 11:00 बजे तक मेटल फोर्जिंग, मायापुरी फेज-1 क्षेत्र में ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
- 10:00 बजे सुबह से 12:00 बजे दोपहर तक मेटलफोर्ज, मायापुरी क्षेत्र में भी इसी कारण से बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली विभाग के अनुसार, यह अस्थायी कटौती ट्रांसफार्मर और नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य के चलते की जा रही है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सके।
Delhi Power Cut: जनता क्या करे?
बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं। साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।
बिजली विभाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें और सहयोग बनाए रखें। कार्य के पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति पुनः बहाल कर दी जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications