Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में आज बिजली सप्लाई ठप, अपने एरिया का नाम तुरंत चेक करें

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में आज 26 अप्रैल को बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर, HVDS मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेडेशन तथा फीडर कार्यों के चलते कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली स्पलाई बाधित रहेगी।

बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार शहर में बिजली की बढ़ती मांग से पॉवर हाउस पर दबाव अधिक बढ़ गया है जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में हर दिन घंटों पॉवर कट की जा रही है।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: शहर के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित

वन इंडिया की विशेष श्रृंखला के तहत हम आपको आज के उन इलाकों की जानकारी दे रहे हैं जहां बिजली कटौती होने की संभावना है, ताकि आप समय रहते तैयार रह सकें और आवश्यक प्रबंध कर सकें। नीचे सूचीबद्ध हैं कुछ प्रमुख क्षेत्र:

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

  • खानपुर: ब्लॉक G1 तालिमाबाद, ब्लॉक H संगम विहार, ब्लॉक L और L2 देवली,

  • जाफरपुर: मलिकपुर ज़ेर, जाफरपुर कलां, समाजपुर खालसा, मंडेला खुर्द, हाइबुतपुर (सूर्य कुंज, धानक मोहल्ला, जनता विहार), बंगाली कॉलोनी (ब्लॉक D), विनोबा एनक्लेव (ब्लॉक A1), बाबा हरी दास एन्क्लेव,
  • पालम: ब्लॉक C महावीर एन्क्लेव पार्ट 1, ब्लॉक A साध नगर 2, सेक्टर 1 द्वारका, ब्लॉक RZB सब्ज़ी मंडी सागरपुर,
  • नजफगढ़: ब्लॉक E श्याम विहार I, श्याम एन्क्लेव दिनपुर, शिवपुरी I दिनपुर,
  • द्वारका: ब्लॉक D उत्तम विहार बिंदापुर,
  • मुण्डका: राजेन्द्र पार्क एक्सटेंशन, ब्लॉक 2A, 2B, 2D, D, 4ABC नांगलोई एक्सटेंशन,
  • जाफरपुर: श्री हंस नगर, इसापुर गांव, डरियापुर खुर्द गांव
  • सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

    • नांगलोई: शिवराम पार्क, अध्यापक नगर, शिक्षक विहार, विकासपुरी एक्सटेंशन, ग्राम सभा कॉलोनी, अमनपुरी (ब्लॉक B), शिव विहार A-B, वंदना विहार,
    • छतरपुर: फेज़ 1 और 2 छतरपुर एन्क्लेव, डॉ. अंबेडकर कॉलोनी (पॉकेट D), राजपुर खुर्द,
    • पालम: संत मोहल्ला सागरपुर, महावीर एन्क्लेव पार्ट 2,
    • मोहान गार्डन: ब्लॉक P2, N2, A, B, D, E भगवती गार्डन, श्याम पार्क नवादा,
    • सरिता विहार: एकता विहार A-B, जयपुर एक्सटेंशन (E, E1), जैतपुर एक्सटेंशन (C, D, G, H), मोलरबंद (ब्लॉक A),
    • उत्तर नगर: जैन कॉलोनी मटियाला, परम पुरी, भगवती विहार, संतोष पार्क, ब्लॉक C उत्तम विहार,
    • मुण्डका: रतन बाग,
    • द्वारका: सुखराम पार्क मटियाला,
    • खानपुर: पॉकेट A, D, E जवाहर पार्क, डुग्गल कॉलोनी (शिव पार्क, JJ कॉलोनी, ब्लॉक F), खानपुर गांव

    सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

    • सरिता विहार: खड्डा कॉलोनी, जैतपुर
    • दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक (12:00-15:00)
    • वसंत कुंज: घटोरनी गांव (ट्रांसफॉर्मर प्रतिस्थापन),
    • मोहान गार्डन: फेज़ 1 ओम विहार नवादा

    (नोट: बिजली कटौती का समय क्षेत्र विशेष में तकनीकी कारणों या ग्रिड लोड के अनुसार बदल भी सकता है।)

    पॉवर कट होने पर क्या करे?

    बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यकता अनुसार ही बिजली का उपयोग करें। अतिरिक्त लोड से बचने के लिए भारी उपकरणों जैसे गीजर, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव का उपयोग सीमित समयों में ही करें।

    साथ ही, बिजली जाते ही इन उपकरणों को प्लग से निकाल दें ताकि अचानक बिजली आने पर उपकरण खराब न हों। इसके साथ ही आप पॉवर कट होने पर आप एमसीडी से शिकायत भी कर सकते हैं।

    Delhi Power Cut: शहरवासियों को हो रही परेशानी

    गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती लोगों की तकलीफें बढ़ाने का काम कर रहा है। इसके कारण छोटे बच्चों, बुज़ुर्गों और बीमार व्यक्तियों की स्थिति और भी खराब हो रही है। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी इलाज में दिक्कतें आ रही हैं, खासकर उन जगहों पर जो बैकअप पॉवर पर निर्भर नहीं हैं।

    बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस समय शहर में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार चली गई है, जो क्षमता से कहीं अधिक है इसके कारण दबाव अधिक बढ़ गया है। विभाग के अनुसार, कुछ पावर प्लांट्स में मेंटेनेंस चल रहा है और कुछ तकनीकी फॉल्ट्स के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है। हालांकि, सरकार का दावा है कि हालात पर नियंत्रण पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+