Delhi Power Cut: हीटवेव के बीच बिजली का झटका! BRPL ने जारी किया 28 अप्रैल का शटडाउन शेड्यूल, चेक करें लिस्ट

Delhi Power Cut : दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश और 'लू' ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। जहां एक तरफ पारा 42 डिग्री के पार जा रहा है और बिजली की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर है, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के रखरखाव और अपग्रेडेशन के लिए बिजली कटौती का सिलसिला भी जारी है।

दिल्ली की प्रमुख बिजली वितरण कंपनी BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने कल यानी मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी कर दिया है।

delhi-power-cut-brpl-shutdown

इस भीषण गर्मी में दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के कई पॉश इलाकों सहित घनी बस्तियों में 1 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

BRPL Shutdown Schedule: दक्षिण दिल्ली: वसंत कुंज और अलकनंदा में लंबी कटौती

दक्षिण दिल्ली के इलाकों में ट्रांसफार्मर बदलने और पेड़ों की छंटाई के कारण सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा:

वसंत कुंज (Vasant Kunj): यहां सेक्टर-D और IAA कॉलोनी में ट्रांसफार्मर बदलने के कारण दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (अलग-अलग स्लॉट में) बिजली गुल रहेगी। वहीं देसू कॉलोनी और महरौली के गांधी कॉलोनी व खांडसा कॉलोनी में पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) के कारण सुबह 11:04 से दोपहर 12:34 तक कटौती होगी।

Noida School Timing Change: दिल्ली में हिटवेव का कहर! नोएडा में स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से नया शेड्यूल
Noida School Timing Change: दिल्ली में हिटवेव का कहर! नोएडा में स्कूलों का समय बदला, 27 अप्रैल से नया शेड्यूल

अलकनंदा और कालकाजी: नेहरू एन्क्लेव, कालकाजी और अलकनंदा के इलाकों में केबल से जुड़े काम के चलते दोपहर 12:04 से 14:04 तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

छतरपुर और असोला: नेटवर्क अपग्रेडेशन की वजह से असोला इलाके में सुबह 11:00 से 12:30 तक बिजली नहीं रहेगी।

पश्चिम दिल्ली: मोहन गार्डन और पालम में मेंटेनेंस

पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में नेटवर्क अपग्रेडेशन और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का काम प्रस्तावित है:

मोहन गार्डन और नवादा: भगवती गार्डन (ब्लॉक-L), जैलदार एन्क्लेव, ओम विहार फेज-1 व फेज-2 और विपिन गार्डन एक्सटेंशन में सुबह 11:00 से दोपहर 2:04 के बीच अलग-अलग समय पर शटडाउन रहेगा। रजापुर खुर्द में भी सुबह 11:00 से 12:30 तक मेंटेनेंस का काम चलेगा।

पालम और द्वारका: द्वारका सेक्टर-8 (ब्लॉक-D) में सुबह 11:00 से 12:30 तक बिजली कटौती होगी। वहीं राज नगर एक्सटेंशन और विजय एन्क्लेव/महावीर एन्क्लेव के इलाकों में सुबह 11:00 से 12:30 के बीच मेंटेनेंस और नई केबल बिछाने का काम किया जाएगा।

ओखला और संगम विहार का हाल

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी/ओखला: जोगा बाई एक्सटेंशन (ब्लॉक-C) में ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट के कारण सुबह 11:04 से 12:04 तक बिजली गुल रहेगी।

खानपुर/संगम विहार: तिगरी कॉलोनी और संगम विहार के कुछ हिस्सों में नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण सुबह 11:04 से 13:04 तक आपूर्ति प्रभावित होगी।

हीटवेव के बीच क्यों जरूरी है शटडाउन?

दिल्ली में इस समय बिजली की पीक डिमांड 9,000 मेगावाट के करीब पहुंच रही है। BRPL के अनुसार, ट्रांसफार्मर रिप्लेसमेंट और नेटवर्क अपग्रेडेशन इसलिए जरूरी है ताकि आने वाले और अधिक गर्म दिनों में लोड बढ़ने पर ग्रिड फेल न हो या ट्रांसफार्मर में आग लगने जैसी घटनाएं न हों। हालांकि, दोपहर के समय (जब गर्मी चरम पर होती है) शटडाउन होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi Heatwave से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार! दोपहर में निर्माण कार्य पर ब्रेक, स्कूलों में मिलेगा ORS
Delhi Heatwave से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार! दोपहर में निर्माण कार्य पर ब्रेक, स्कूलों में मिलेगा ORS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+