Delhi Power Cut: विकेंड पर रहेगी बत्ती गुल, 18 अप्रैल को आपके इलाके में कब जाएगी बिजली? देखें BSES की लिस्ट
Delhi Power Cut: गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बढ़ने से पहले दिल्ली के बिजली नेटवर्क को 'सुपरफास्ट' बनाने का काम जोरों पर है। BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने शनिवार, 18 अप्रैल 2026 के लिए मेंटेनेंस शटडाउन का नया शेड्यूल जारी किया है।
विकेंड पर नजफगढ़, हौज खास और वसंत कुंज जैसे इलाकों में मरम्मत और अपग्रेडेशन के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली की आवाजाही प्रभावित रहेगी।

अगर आप इन इलाकों में रहते हैं, तो अपने मोबाइल चार्ज कर लें और पानी का इंतजाम पहले ही कर लें!
BSES Maintenance Schedule Released: शनिवार को कहां और कब रहेगी बिजली कटौती?
BRPL का कहना है कि यह मेंटेनेंस कार्य अस्थायी असुविधा जरूर पैदा करेगा, लेकिन इससे भविष्य में बिजली सप्लाई ज्यादा बेहतर और स्थिर होगी। यहा समय के अनुसार प्रभावित इलाकों की सूची दी गई है:
दोपहर और शाम की कटौती
नजफगढ़ और जाफरपुर क्षेत्र (03:00 PM से 05:00 PM): सुरेरा गांव, रावता जाफरपुर कलां, खेड़ा डबास, गोपाल एक्सटेंशन-2, नेहा कॉलोनी, खरखड़ी जटमल और पिंड वाला कलां गांव। यहां ट्रांसफार्मर और फीडर मेंटेनेंस का काम होगा।
ग्रीन पार्क (01:47 PM से 03:47 PM): ग्रीन पार्क का ब्लॉक-F। यहां पोल शिफ्टिंग (खंभों को हटाने/बदलने) का काम किया जाएगा।
न्यू रोशन पुरा (12:30 PM से 02:30 PM): नजफगढ़ का ब्लॉक-E। यहां ट्रांसफार्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस होगी।
सुबह और दोपहर की कटौती
मोहन गार्डन और नवादा (11:00 AM से 02:00 PM): राजापुर खुर्द और ओम विहार फेज-2। यहां मीटरिंग और सर्किट मेंटेनेंस का काम चलेगा।
संगम विहार और खानपुर (11:04 AM से 01:04 PM): तिगड़ी कॉलोनी और संगम विहार। यहां नई बिजली लाइनें (LTAB Circuit) बिछाने का काम होगा।
वसंत कुंज और महिपालपुर (11:00 AM से 01:00 PM): महिपालपुर एक्सटेंशन और आसपास के इलाके।
मुंडका और विकासपुरी (11:00 AM से 02:00 PM): नेताजी सुभाष विहार और साईं-सेठी एनक्लेव।
हौज खास (11:00 AM से 01:00 PM): S.I.I.A और TIFAC बिल्डिंग यहा केवल 45 मिनट के लिए सुबह 11:45 तक।
Power Cut से प्रभावित अन्य इलाके
- सागरपुर (11:00 AM से 12:00 PM): वेस्ट सागरपुर का ब्लॉक-J।
- पुल प्रह्लादपुर (11:00 AM से 12:30 PM): ब्लॉक-C पुल प्रह्लादपुर।
- दरियापुर खुर्द (10:00 AM से 12:00 PM): दरियापुर खुर्द गांव।
क्यों हो रही है यह कटौती?
BSES के मुताबिक, यह कोई तकनीकी खराबी नहीं है बल्कि रिपेयरिंग है ताकि तेज गर्मी में लोड बढ़ने पर ट्रांसफार्मर फूंके नहीं। इलाके के विकास कार्यों और बेहतर वोल्टेज सप्लाई के लिए यह जरूरी है। बिजली के बुनियादी ढांचे (जैसे RMU और पिलर) को मजबूत करने के लिए।
Power Cut पर आम जनता के लिए 'स्मार्ट' टिप्स:
वॉशिंग मशीन और भारी काम: कोशिश करें कि भारी बिजली खपत वाले काम (जैसे कपड़े धोना या प्रेस करना) कटौती के समय से पहले या बाद में निपटा लें।
इन्वर्टर का ध्यान: अगर आपके पास इन्वर्टर है, तो चेक कर लें कि वह पूरी तरह चार्ज हो।
हेल्पलाइन: अगर आपके इलाके में तय समय के बाद भी बिजली नहीं आती है, तो आप 19123 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
अगर आप इन इलाकों में रहते हैं तो 18 अप्रैल को बिजली कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या प्लान कर लें।














Click it and Unblock the Notifications