Delhi Pollution: दिल्ली की हवा आज भी खराब, AQI पहुंचा 293, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): देश की राजधानी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन की राहत के बाद फिर से दिल्ली की आबोहवा बिगड़ गई है। आज भी यहां प्रदूषण काफी खराब स्थिति में है। दिल्ली में आज भी AQI 293 है, जो कि खराब श्रेणी में ही आता है। वैसे अब सुबह और शाम दिल्ली में ठंडक होने लग गई है। आज सुबह भी यहां हल्का कोहरा देखा गया है। तो वहीं स्मोग के आगोश में घिरी दिल्ली को प्रदूषण से फिलहाल तो राहत मिलते नहीं दिख रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में आज मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलेगी लेकिन फिजां में हल्की-हल्की सिहरन रहेगी।

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today)

तो वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज रह सकता है तो वहीं दिल्ली में अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट संभव है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 299 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 312 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 311 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 298 AQI
  • परपड़गंज - 289 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 293 AQI
दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today)

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"

जहां दिल्ली के प्रदूषण का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बारिश और तापमान का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today)

तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने यहां पर 20 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है और मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका है। तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार में मौसम शुष्क ही रहने वाला है, आने वाले दिनों में इन राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+