Delhi Pollution: दिल्ली की हवा पहले से सुधरी, AQI हुआ मध्यम लेकिन अब बढ़ेगी सर्दी

दिल्ली में आज का मौसम (Weather in Delhi Today): राजधानी दिल्ली के मौसम में तेजी से परिवर्तन जारी है। आज की सुबह कोहरे से हुई लेकिन राहत की बात ये है कि आज दिल्ली की हवा में पहले से काफी सुधार देखा गया है। आज यहां का AQI घटकर 176 पर आ गया है जो कि कल 200 के पार था। इसका मतलब यह हुआ कि आज प्रदूषण यहां पर मध्यम श्रेणी का है, जो कि पहले से तो सुधरा है लेकिन अभी भी यहां व्याप्त है। वैसे आज के हालात को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि स्थिति में आगे भी सुधार देखा जाएगा।

 Delhi Pollution:

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के अनुसार दिल्ली में आज AQI 176 (मध्य श्रेणी में) का है तो वहीं The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 272 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 299 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 211 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 176 AQI
  • परपड़गंज - 177 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 162 AQI
 Delhi Pollution:

ये है मापदंड

  • शून्य और 50 के बीच AQI "अच्छा",
  • 51 और 100 के बीच AQI "संतोषजनक",
  • 101 और 200 के बीच AQI "मध्यम",
  • 201 और 300 के बीच AQI "खराब",
  • 301 और 400 के बीच AQI "बहुत खराब"
  • 401 और 500 के बीच AQI "काफी खराब"
 Delhi Pollution:

जहां दिल्ली के प्रदूषण का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अब हल्की-हल्की ठंड देखने को मिलेगी। इस वीकेंड तक दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तेजी से तापमान में गिरावट आएगी तो वहीं दूसरी ओर आज मौसम यहां पर ड्राई ही रहने वाला है। आज यहां पर न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर हो रही बारिश और तापमान का असर यहां पर देखने को मिलेगा, फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में एकदम से ठंड बढेगी।

 Delhi Pollution:

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर हिमाचल में हल्की बर्फबारी का दौर जारी है, मौसम विभाग ने आज भी यहां पर बर्फबारी की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं उत्तराखंड और कश्मीर में भी बारिश के आसार हैं। जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में आज भी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+