ठिठुरती दिल्ली में भी कम नहीं हो रहा प्रदूषण, AQI बहुत खराब, 398 दर्ज ​हुआ, एयरपोर्ट पर कोहरा छाया

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ाए हुए है। कुछ इलाकों में ठंड में कोहरा होने पर दृश्यता भी काफी कम रह गई। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)-इंडिया के अनुसार, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) फिलहाल 'बहुत खराब' श्रेणी में (कुल मिलाकर- 398) है। इस पैमाने की हवा को सांस लेने के लिए अच्छा नहीं माना जाता।

delhi pollution

Recommended Video

    Weather Update: अभी और बढ़ेगी ठंड, IMD का अलर्ट इन इलाकों में होगी बारिश | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली के मुनिरका और नौरोजी नगर के पास के दृश्य ज्यादा चिंताजनक हैं, जहां की हवा बहुत दूषित है। इसके अलावा दिल्ली हवाई अड्डे पर भी बहुत कम दृश्यता पाई गई है। हालांकि, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि, सभी उड़ानें फिलहाल सामान्य हैं। मगर..जैसे कि कुछ इलाकों में धुंध है तो उडानों पर विचार किया जा सकता है।

    delhi pollution

    तस्वीरों में आप दिल्ली के ताजा हालत देख सकते हैं। एक तो प्रदूषण काफी ज्यादा है, उूपर कोहरा ने दृश्यता बहुत कम कर दी है।

    delhi pollution

    मौसम विभाग ने जताई बारिश की संभावना
    दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग ने बारिश की आशंका भी व्यक्त की है। आईएमडी के सेंटर की ओर से बताया गया कि, दिल्ली में 27 और 28 दिसंबर को बारिश हो सकती है। वहीं हवा की गुणवत्ता 25 दिसंबर तक बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि, 27 दिसंबर के बाद से हवा की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि सर्दी का आलम यूं ही राजधानी में रहने वाला है।

    delhi pollution

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+