प्रदूषण से दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हुआ, केजरीवाल का ऐलान- स्कूली बच्चों को 50 लाख मास्क बांटेंगे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कई इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। हवा में एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 से ज्यादा हो जाने पर भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होता है, किंतु दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीएम 2.5 का स्तर 393 और चांदनी चौक में 598 के पार भी पहुंच चुका है। ऐसे में केजरीवाल सरकार स्कूली बच्चों को 50 लाख मास्क बांटेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को घोषणा की कि हम सरकारी और निजी स्कूलों में बच्चों के लिए 50 लाख एन-95 मास्क बांटेगे। उन्होंने कहा कि छात्रों को दी जाने वाली किट में एन-95 के दो मास्क होंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये उच्च गुणवत्ता वाले मास्क हैं और इनके जरिए धुंध से निपटा जा सकेगा।

delhi-pollution-kejriwal

केजरीवाल ने कहा कि मास्क बांटे जाने की शुरूआत शुक्रवार से होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्लीवासियों की ओर से मेरी पंजाब-हरियाणा की सरकारों से हाथ जोड़कर अपील है कि तुरंत कुछ ठोस क़दम उठायें और दिल्ली को गैस चेम्बर बनने से बचायें। हमारे स्तर पर हम हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं और करते रहेंगे।''

केजरीवाल ने ऐसा पराली जलाने की खबरों को देखकर कहा। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी में प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाना है। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 392 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, उससे भी पहले दिवाली के दिन इसमें कुछ कमी देखी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+