Delhi Pollution: दम घोंटू हवा ले रही लोगों की जान, दिल्ली फिर से बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी

Delhi Pollution: दिल्ली में लोगों का रहना अब दुश्वार हो गया है। दम घोंटू हवा अब लोगों की जान ले रही है। ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली विश्व का सबसे प्रदूषित शहर बन गई है।

दिल्ली सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले राजधानी शहर बन गई है। नई रिपोर्ट के अनुसार, बिहार का बेगुसराय दुनिया के सबसे प्रदूषित महानगर बन गया है।

2023 में तीसरा सबसे प्रदूषित वाला देश बना था भारत

औसत वार्षिक PM2.5 सांद्रता 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ भारत 2023 में बांग्लादेश (79.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) और पाकिस्तान (73.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) के बाद 134 देशों में से तीसरी सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाली थी। वहीं, 2022 में भारत औसत PM2.5 सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के साथ आठवें सबसे प्रदूषित देश बना था।

Recommended Video

    Delhi Pollution: दम घोंटू हवा ले रही लोगों की जान, दिल्ली फिर से बनी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी

    2018 से लगातार चार बार सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में रही दिल्ली

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 2018 से लगातार चार बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी के रूप में रही। रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुमान है कि भारत में 1.36 अरब लोग पीएम2.5 सांद्रता की चपेट में हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा अनुशंसित वार्षिक दिशानिर्देश स्तर 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से अधिक है।

    वायु प्रदूषण से हर साल दुनिया भर में सात मिलियन लोगों की मौत

    दुनिया भर में नौ मौतों में से एक मौत वायु प्रदूषण से हो रही है। वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़ा खतरा उभर कर सामने आया है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, वायु प्रदूषण से हर साल दुनिया भर में सात मिलियन लोगों की मौत होती है।

    PM2.5 वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। अस्थमा, कैंसर, स्ट्रोक और फेफड़ों की बीमारी होती है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और मधुमेह सहित मौजूदा बीमारियां जटिल हो सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: MP-UP समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+