Weather Update: MP-UP समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: होली पर्व के नजदीक आते-आते मौसम का लुका-छिपी का खेल लगातार जारी है। जहां, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। वहीं, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन में तेज गर्मी और रात में सर्द हवाओं की सिलसिला बना हुआ है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार यानी आज आकाश में बादल छाए रहेंगे। लेकिन, धूप भी निकलेगी। पूरे सप्ताह की बात करें तो, मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कहां-कहां बारिश का अलर्ट?

Weather forecast

आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विभोक्ष के प्रभाव के कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में 18 से 21 मार्च के बीच बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। जिसमें पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश शामिल है। तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: MP-UP समेत इन राज्यों में आज बारिश के आसार, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

    होली पर गर्म, शुष्क मौसम की उम्मीद
    मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी होली पर्व पर लखनऊ में इस साल का अब तक का सबसे गर्म सप्ताह होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि सप्ताह भर में दैनिक तापमान में कुछ डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री और 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में मौसम प्रभारी मोहम्मद दानिश ने कहा कि सप्ताहांत तक पारा 34 या 35 डिग्री तक बढ़ सकता है।

    यूपी में बारिश के आसार!
    वहीं, उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो, मौसम के करवट लेने की उम्मीद है। सोमवार को चिलचिलाती धूप के बाद आज यानी मंगलवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 मार्च और 20 मार्च को यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+