Delhi Pollution: दिल्ली में आज भी हवा की स्थिति काफी खराब, तीन दिनों के लिए Red Alert, जानिए आज का मौसम?

Delhi Weather Updates: देश की राजधानी में प्रदूषण अपने चरम स्तर पर है, यहां सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इस वक्त धुंध की मोटी चादर दिल्ली में छाई हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन तक प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिलने वाली है और इसलिए उसने यहां पर रेड अलर्ट जारी किया हुआ है, विभाग के मुताबिक 7 नवंबर से यहां के हालात बदलेंगे लेकिन तब तक यहां कि स्थिति ऐसी ही रहेगी इसलिए सभी को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

Delhi Pollution

मौसम वैज्ञानिकों ने सुबह-शाम टहलने वालों को फिलहाल के लिए घर में रूकने की बात कही है। मालूम हो कि यहां के अशोक विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रात करीब 1 बजे 999 पहुंच गया है, आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली में हवा का स्तर कितना खतरनाक हो चुका है। फिलहाल आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आस-पास रहेगा और पूरे दिन मौसम ड्राई रहेगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 498 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 499 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 490 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 499 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -498 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 445 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 456 AQI

यह भी जानिए

  1. 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  2. 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  3. 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  4. 201 से 300 के बीच 'खराब',
  5. 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  6. 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर नोएडा, गाजियाबाद का भी AQI काफी खराब है। नोएडा में रिकार्ड स्तर का AQI दर्ज किया गया है, आज यहां AQI 466 पहुंच गया है। तो वहीं गाजियाबाद में भी AQI 400 के ऊपर चल रहा है। आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है।

दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण में कल से बादल बरस रहे हैं। कर्नाटक में शनिवार शाम से मौसम बिगड़ा हुआ है। आज भी यहां के कई जिलों में शाम तक बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

जबकि हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर के ऊपरी इलाकों में हल्की बरसात होने के आसार दिख रहे है जबकि बिहार, एमपी, यूपी, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र में मौसम ड्राई है , जबकि पूर्वोत्तर में हल्की बारिश होने के आसार है इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+