'भाई' बोलने पर क्यों हुआ बवाल? मंत्री प्रवेश वर्मा पर भड़की AAP, 3 MLA को मार्शल ने किया आउट
Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक साधारण सा शब्द 'भाई' कहे जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के बीच 13 मिनट तक तीखी बहस हुई, जिसके चलते स्पीकर के आदेश पर तीन आप विधायकों को मार्शल द्वारा बाहर निकाल दिया गया।
विवाद की शुरुआत प्रश्नकाल के दौरान हुई, जब लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा तीर्थ यात्रा समिति पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने पिछली आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2024-25 के लिए तीर्थ यात्रा समिति को 80 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे, लेकिन इसे खर्च नहीं किया गया। इस पर आफ (AAP) विधायकों ने कड़ा विरोध जताया।

Delhi Politics: 'भाई' कहने पर दिल्ली विधानसभा में बवाल
जवाब में, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी खड़ी हो गईं और प्रवेश वर्मा की टिप्पणी का विरोध किया। हंगामे के बीच जब वर्मा ने फिर से बोलना चाहा, तो आप विधायक लगातार विरोध करते रहे। इस दौरान प्रवेश वर्मा ने कहा, "कहां से लाए हो भाई?" बस इसी पर बवाल मच गया।
Delhi Assembly: AAP का विरोध और विधानसभा में हंगामा
आतिशी ने तुरंत इस टिप्पणी को 'अशोभनीय' बताते हुए विरोध जताया। आप विधायकों ने इसे असम्मानजनक बताते हुए मंत्री से माफी की मांग की। हालांकि, प्रवेश वर्मा ने अपना बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने केवल 'भाई' ही तो कहा है, जो अशोभनीय नहीं है।
इसपर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने भी कहा कि 'भाई' शब्द आपत्तिजनक नहीं है और उन्होंने आप विधायकों से हंगामा बंद करने को कहा। लेकिन जब विरोध थमा नहीं, तो स्पीकर ने आप विधायकों विशेष रवि और कुलदीप कुमार को सदन से बाहर निकालने का आदेश दिया।
Delhi News: आप लोग ऐसी बदतमीजी कहां से लाते हैं- प्रवेश वर्मा
हंगामे के बीच प्रवेश वर्मा ने अपनी टिप्पणी स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मतलब था, 'आप लोग ऐसी बदतमीजी कहां से लाते हैं?' उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, खासतौर पर किसी महिला सदस्य का नहीं।
इसी दौरान कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि विपक्ष जानबूझकर हंगामा कर रहा है, क्योंकि सवाल छठ पूजा से जुड़ा था। इसके बाद भाजपा विधायकों ने 'छठी मैया की जय' के नारे लगाने शुरू कर दिए। मिश्रा ने कहा, 'अगर यह सवाल हज, मक्का, मदीना से जुड़ा होता तो क्या ऐसा हंगामा होता?'
Delhi Politics: 'आतिशी जी मेरी बहन हैं, भाई नहीं'
इसके बाद प्रवेश वर्मा ने कहा, 'आतिशी जी मेरी बहन हैं, भाई नहीं।' इसके बाद सदन की कार्यवाही दोबारा सामान्य रूप से शुरू हुई।
Delhi Politics: तीर्थ यात्रा योजना और आगे की राजनीति
प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस वर्ष दिल्ली सरकार ने त्योहारों जैसे छठ पूजा और कांवड़ यात्रा के लिए 55 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है और यह बिना किसी भ्रष्टाचार के आयोजित किए जाएंगे, जो कि आप सरकार के कार्यकाल में आम बात थी। (इनपुट-पीटीआई)












Click it and Unblock the Notifications