Atishi Net Worth: कालकाजी सीट से जीती मुख्यमंत्री आतिशी, जानिए कितनी सम्पत्ति की हैं मालकिन?

Atishi Net Worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और मतगणना की प्रक्रिया जारी है। कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद बाजी मार ली है। इस सीट पर भाजपा के रमेश बिधूड़ी, आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।

शुरूआती रुझानों में बिधूड़ी आगे चल रहे थे मगर 10वें राउंड की गिनती के साथ ही पासा पलट गया। आतिशी ने बढ़त बनाते हुए जीत हासिल कर ली है जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी 3580 वोटों से हार गए हैं।

Atishi

Atishi Net Worth: कितनी है आतिशी की संपत्ति?

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की संपत्ति की बात करें तो उनका कुल नेट वर्थ 1.41 करोड़ रुपए है, जैसा कि उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनावों में दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे में बताया था। इस संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनके बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा है। हलफनामे के अनुसार, उनके पास नकद में लगभग 30,000 रुपए हैं और बैंक डिपॉजिट तथा एफडी के रूप में 1.22 करोड़ रुपए मौजूद हैं। इनके ऊपर कोई देनदारी नहीं है।

सुरक्षित निवेश पर आतिशी का ध्यान

आतिशी ने शेयर बाजार या बॉन्ड में कोई निवेश नहीं किया है। उनकी संपत्ति का अधिकांश हिस्सा सुरक्षित निवेश विकल्पों में है, जैसे कि फिक्स्ड डिपॉजिट और एक LIC हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (5 लाख रुपये की)।

आतिशी के पास कितने घर, जमीन और जेवरात?

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होने के बावजूद, आतिशी के नाम पर न तो कोई अपना घर है, न ही कोई जमीन, और न ही कोई जेवरात। 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान राजनीति में प्रवेश करने वाली आतिशी मार्लेना ने AAP की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2019 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं। बाद में, 2020 में कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक बनीं। इस चुनाव में भी वो इसी सीट से उम्मीदवारी कर रही हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम से जुड़ी अन्य खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+