DTDC की बस में बम होने की खबर! मचा हड़कंप, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
दिल्ली परिवहन निगम की बस में अचानक बम रखे जाने की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस की इनकी जानकारी मिलते ही प्रशासन पूरी तरह एक्टिव दिखा। एक बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है। पुलिस की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं।
डीटीडीसी बम होने की सूचना में पुलिस के बताया गया कि नागलोई-नजफगढ़ रोड पर चलने वाली बस में बम रखा गया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की ओर एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया, "...एक कॉल मिली कि नागलोई-नजफगढ़ रोड पर एक बस में बम मिला है. दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर हैं और जांच चल रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।"

बस में बम की सूचना को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, "नरेला इलाके में चंचल पार्क, बकरवाला सीएनजी पंप के पास, नांगलोई से नजफगढ़ रोड पर बम की धमकी वाली कॉल आई है। 2 फायर टेंडर घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी में कहा गया है कि रूट नंबर 961 (नागलोई से नजफगढ़ रोड) की एक क्लस्टर बस में बम होने का संदेह था और दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर मौजूद है।
वहीं पुलिस को कॉल करने वाले बस कंडक्टर दीवान सिंह ने कहा, "हम नांगलोई से चले थे। तिलंगपुर कोटला में 10-12 यात्री उतरे। उनकी सीटों के नीचे हमने बम जैसा कुछ देखा... हमने बस रोकी, पूछा बाकी यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा गया और फिर हमने 100 नंबर डायल किया। पीसीआर पहुंची। उन्होंने बहुत सहयोग किया और बम डिफ्यूज़र टीम को बुलाया।''












Click it and Unblock the Notifications