Cowin Portal data leak: बिहार से एक शख्स गिरफ्तार, स्वास्थ्य कर्मचारी है आरोपी की मां

कोविन पोर्टल डेला लीक मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी बिहार का है, इसके साथ ही पुलिस ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFSO यूनिट ने बिहार से एक आदमी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने यह गिरफ्तारी कोविन पोर्टल डेटा लीक के मामले में की है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने इस डेटा को टेलीग्राम पर शेयर किया था। आरोपी की मां बिहार में स्वास्थ्यकर्मी है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक नाबालिग को भी पकड़ा है। जिससे पूछताछ चल रही है।

delhi police

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में केरल के एक मीडिया हाउस ने रिपोर्ट किया था कि आरोपी व्यक्ति ने इस डेटा को टेलीग्राम पर शेयर किया है और यह डेटा वहां उपलब्ध है। इसके बाद इस मामले में केंद्र की ओर से इस मामले में सफाई दी गई थी कि और इसे अफवाह करार दिया था।

जब टेलीग्राम पर किसी का मोबाइल नंबर डाला जाता है तो वहां टेलीग्राम बोट यूजर के यूजर आईडी को सामने दिखाता है, वैक्सीन लगते समय जो आईडी कार्ड साझा किया गया था उसे टेलीग्राम डिस्प्ले करता है, इसमे यूजर का नाम, जन्मतिथि, वैक्सीनेशन सेंटर आदि की जानकारी दिखने लगती है।

सरकार की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसमे कहा गया है कि हम साफ करना चाहते हैं कि यह रिपोर्ट बिना किसी आधार पर और गलत मंशा के साथ साझा किया गया है। कोविन पोर्टल पर स्वास्थ्य मंत्रालय का आंकड़ा पूरी तरह से सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठा गए हैं। कोविन पोर्टल पर सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

बता दें कि कोरोना काल में लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कोविन ऐप की शुरुआत की गई थी, यहां पर लोग अपने को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्टर करते थे, जिसके बाद उन्हें वैक्सीन सेेंटर और टाइम स्लॉट मुहैया कराया जाता था। वैक्सीन लगने के बाद लोगों को इसपर वैक्सन सर्टिफिकेट मुहैया कराया जाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+