स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बढ़ी सख्ती, ड्रोन, पैरा- ग्लाइडर समेत कई चीजों पर प्रतिबंध

स्वतंत्रता दिवस के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा सख्त की जा रही है। ड्रोन पैरा- ग्लाइडर समेत कई चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इसको लेकर सूचना जारी की है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। दिल्ली में ड्रोन समेत कई चीजों पर प्रतिबंध रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कहा कि 22 जुलाई से 16 जुलाई तक में पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, यूएएसएस, माइक्रोलाइट विमान, दूर से संचालित विमान, गर्म हवा के गुब्बारे, छोटे आकार के संचालित विमान, क्वाडकॉप्टर या विमान से पैरा-जंपिंग की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस ने दिल्ली में सुरक्षा से संबंधी तैयारियां शुरू कर दीं है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने निर्देश जारी करते हुए बताया गया है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकी शख्स हवाई प्लेटफार्म्स के उपयोग से आम जनता, गणमान्य व्यक्तियों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इन पर 22 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रतिबंध रहेगा।

Delhi Police security strictness

आदेश में कहा गया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में इस तरह की चीजें उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है। आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 26 दिनों की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा जो शनिवार से 16 अगस्त तक लागू रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+