Delhi News: 2006 में 'किडनैप' हुई लड़की को दिल्ली पुलिस ने खोज निकाला, अपनी मर्जी से गई थी वो
Delhi News: लड़की के माता-पिता की तहरीर पर साल 2006 में अपहरण का मामला गोकुलपुरी पुलिस ने दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने 17 साल बाद लड़की को बरामद कर लिया है।

Delhi News: 17 साल पहले 2006 में अगवा की गई लड़की के 'किडनैपिंग' मामले में दिल्ली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने महिला को गोकलपुरी इलाके से बरामद किया है। बता दें, जिस वक्त उसका अपहरण हुआ था वो 16 साल की थी।
वहीं, अब 17 साल बाद उसकी उम्र 32 साल है। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के माता-पिता की शिकायत के बाद 2006 में गोकुलपुरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया था।
डीसीपी शाहदरा ने बताया कि सीमापुरी थाना पुलिस को 22 मई को एक गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना को सही मानकर जब पुलिस टीम महिला के उक्त पते पर पहुंची और जानकारी एकत्र की तो पता चला कि साल 2006 में अपहृत की लड़की ने अपनी मर्जी से घर छोड़ा था।
महिला ने खुलासा करते हुए बताया कि वह अपना घर छोड़ने के बाद दीपक नामक व्यक्ति के साथ ग्राम चेरडीह जिला बलिया, यूपी में रह रही थी और उसके बाद कुछ विवाद के बाद उसने दीपक को लॉकडाउन में छोड़ दिया और अलग किराए के मकान में गोकलपुरी क्षेत्र में रहने लगी।
Recommended Video

बरामद महिला को उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई गोकुलपुरी थाना पुलिस की तरफ से किया जाएगा। डीसीपी शाहदरा रोहित मीणा के अनुसार, शाहदरा जिले द्वारा 2023 में अब तक 116 अपहृत/अपहृत बच्चों/व्यक्तियों और 301 लापता व्यक्तियों को बरामद किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications