दिल्ली: महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल में तैनात एक सब इंस्पेक्टर पर चार महिलाओं और एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, एसआई पुनीत ग्रेवाल स्पेशल सेल के साथ तैनात है, लेकिन वर्तमान में डीसीपी (ट्रैफिक यूनिट) में से एक के साथ काम कर रह है। पुलिस ने उनके खिलाफ ठोस सबूत मिलने के बाद शनिवार शाम को गिरफ्तारी की। एसआई को दिल्ली की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Delhi police officer arrested for allegedly molesting women

आरोपी पुलिसकर्मी पुनीत ग्रेवाल दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी का पीए बताया जा रहा है। पुनीत के खिलाफ पिछले कई दिनों से द्वारका इलाके से महिलाओं से साथ छेड़छाड़ की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस ने एक एफआईआर दर्ज कर अलर्ट जारी कर दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी। 17 अक्टूबर को एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया।द्वारका इलाके में बिना नंबर की एक कार से शख्स आता था और साइकिल चला रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। किसी के विराध करने पर वहां से भाग जाता था।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें पता लगा कि घटना 17 अक्टूबर और 20 अक्टूबर की है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सभी सीसीटीवी कैमरों को स्कैन किया। उन्होंने एक ग्रे बलेनो को देखा, लेकिन कार की नंबर प्लेट एक कपड़े से ढकी हुई थी। पुलिस ने द्वारका में कार की तलाश शुरू कर दी, जबकि आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ''200 से अधिक सीसीटीवी से फुटेज को स्कैन करने के बाद, उन्होंने फुटेज को कार से जनकपुरी की ओर जाते हुए देखा। पुलिस ने तब अन्य कैमरों को स्कैन किया और पाया कि वह कहां रहता है। आरोप अपने घर पहुंचा और कार को अंदर पार्क किया, यह कार आरोपी की पत्नी के नाम पर थी, जो एक शिक्षक हैं। आरोपी की एक बेटी भी है। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+