हनुमान जयंती: दिल्ली पुलिस ने VHP को जहांगीरपुरी में शोभायात्रा निकालने की नहीं दी अनुमति, फ्लैग मार्च, VIDEO
दिल्ली पुलिस ने पिछले साल हुई हिंसा को देखते हुए इस बार विश्व हिंदू परिषद को जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी।

Hanuman Jayanti Shobha Yatra: दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू परिषद को जहांगीरपुरी इलाके में शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के साथ-साथ एक अन्य समूह को भी शोभा यात्रा की अनुमति नहीं दी। वहीं दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च किया।
दिल्ली पुलिस नेबताया कि विहिप और एक अन्य समूह ने हनुमान जयंती के लिए शोभा यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आयोजकों को अनुमति देने से इनकार कर दिया। बता दें कि पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान जहांगीरपुरी इलाके में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी।
पुलिस ने कहा कि हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं। पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़पें हुई थीं, इसको लेकर इस बार पूरी तैयारी की गई है।
Recommended Video

बताया कि किसी भी अनहोनी घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है। विहिप और एक अन्य समूह ने हनुमान जयंती के लिए जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अनुमति नहीं दी गई है। पिछले साल हिंसा के बाद काफी बवाल हुआ था। इसको लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2023: कब है हनुमान जयंती? क्या है पूजा मुहूर्त, विधि और मंत्र?












Click it and Unblock the Notifications