आज से दिल्ली में इन तमाम चीजों पर रहेगी पाबंदी, सुरक्षा को और बढ़ाया गया

नई दिल्ली, 20 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के देखते हुए सुरक्षाकर्मी किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहते हैं। दरअसल खुफिया विभाग ने गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमे कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वीवीआई को निशाना बनाया जा सकता है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज से दिल्ली में ड्रोन, पैराग्लाइडर, गर्म हवा के गुब्बारे सहित किसी भी तरह के गैर परंपरागत हाई प्लेटफॉर्म पर पाबंदी लगा दी गई है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत उत्तर भारत में ठंड का कहर, कई राज्यों में Rain के आसार | वनइंडिया हिंदी
    republic day

    दिल्ली प्रशासन ने 15 फरवरी तक के लिए इन तमाम पाबंदियों को लागू किया है। दिल्ली पुलिस के चीफ राकेश अस्थाना ने इस बाबत एक आदेश भी जारी किया है। जिसमे कहा गया है कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के मद्देनजर पैरा ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट, हैंग ग्लाइड, ड्रोन आदि पर पूरी तरह से 15 फरवरी तक पाबंदी रहेगी। दरअसल खुफिया विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी ड्रोन के जरिए हमले को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में इस खतरे को देखते हुए इन तमाम चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 20 जनवरी से 15 फरवरी तक 27 दिनों के लिए लागू रहेगा।

    वहीं दिल्ली पुलिस ने लाल किले को 5 दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर लाल किला को 22 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए पर्यटकों और आम लोगों के लिए बंद किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की ओर से राजपथ की सुरक्षा को भी चाक-चौबंद किया गया है। 300 से अधिक सीसीटीवी और फेस रिकग्निशन मशीन लगाई गई हैं जिसस कि हर तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। 50 हजार अपराधियों के डेटा को फेस रिकग्निशन में सेव किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+