आप विधायक पर महिला अधिकारी को गाली देने का आरोप, मामला दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के बदरपुर के एमएलए के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। विधायक नारायण दत्त शर्मा के उपर आरोप है कि उन्होंने एक महिला अफसर को फोन पर गालियां दी और उसके साथ अभद्रता की। यह महिला अधिकारी महिला और बाल विकास विभाग के तहत बदरपुर में आईसीडीएस परियोजना में एक परियोजना अधिकारी के तौर पर काम कर रही थी।

mla

साउथईस्ट दिल्ली के डीसीपी चिनमॉय विस्वाल ने कहा कि, हमने आईपीएसी की धारा 509 और 506 के तहत एक एफआईआर दर्ज की है। यह केस हमने एक हाथ लिखी शिकायत के मिलने के बाद दर्ज किया है। जिसमें विधायक शर्मा पर फोन पर महिला को धमकी देने और गाली देने का आरोप लगाया गया है। विस्वाल ने कहा, यह मामला 17 मार्च का है।

पिछले साल दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के एमएलए नारायणदत्त शर्मा के खिलाफ जैतपुर थाने में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। उनके खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों ने मामला दर्ज कराया था। एमसीडी के अधिकारी हरि नगर एक्सटेंशन इलाके में अवैध निर्माण हटाने के लिए गए थे। इस दौरान एमएलए अपने समर्थकों के साथ आ गए और एमसीडी के जेई और एई के साथ कथित रूप से मारपीट की। उन्होंने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+