G20: दिल्ली पुलिस आयुक्त ने DMRC को लिखा पत्र, कर्मियों के लिए सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग

Delhi G20 Summit: दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए डीएमआरसी को पत्र लिखा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मंगलवार को डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार से 8 से 10 सितंबर तक सुबह 4 बजे से मेट्रो सेवा शुरू करने की मांग की है।

पुलिस आयुक्त (सीपी) संजय अरोड़ा ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि क्या जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर प्रतिबंधों के मद्देनजर 8, 9 और 10 सितंबर को मेट्रो सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू हो सकती हैं?

Delhi G20 Summit

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि ऐसा करने से कर्मचारियों की परेशानी मुक्त यात्रा हो सकेगी। इससे जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में शामिल पुलिस कर्मियों को आने-जाने में मदद मिलेगी।

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि मेट्रो के सुबह 4 बजे शुरू होने से दो प्रमुख स्थानों आईईसीसी/आईटीपीओ और राजघाट पर समय पर रिपोर्टिंग सकेगी।

पुलिस आयुक्त ने अपने पत्र में तर्क दिया, "चूंकि शिखर सम्मेलन स्थल यानी आईईसीसी, आईटीपीओ और राजघाट पर व्यवस्थाएं सुबह से शुरू होंगी, इसलिए इन स्थानों के लिए कर्मचारियों के लिए रिपोर्टिंग का समय 5 बजे से रखा गया है।"

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की ओर से लिखे गए पत्र में कहा गया कि विस्तृत सुरक्षा, कानून और व्यवस्था और यातायात व्यवस्था की है, जिसकी पूरे पैमाने पर तैनाती 7 सितंबर में हो जाएगी। ऐसे में शिखर सम्मेलन के तहत आईईसीसी, आईटीपीओ और राजघाट पर व्यवस्थाएं सुबह से शुरू होंगी, इसलिए इन स्थानों के लिए कर्मचारियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 5 बजे से तय किया गया है।

सीपी ने अपने पत्र में अनुरोध करते हुए कहा कि यदि 8, 9 और 10 को सुबह 4 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं तो पुलिस और अन्य सहायक कर्मचारियों को काफी सुविधा होगी, और दो प्रमुख स्थानों आईईसीसी/आईटीपीओ और राजघाट पर समय पर रिपोर्टिंग हो सकेगी।

जी20 समिट की तैयारियां पूरी

दरअसल, जी20 शिखर सम्मेलन दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को निर्धारित है। जिसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की कड़ी निगरानी है। साथ ही दिल्ली सरकारी की ओर से इन दिनों में आवाजाही और प्रतिबंध के लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+