'हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत', पुलिस से झड़प के बाद बजरंग पूनिया ने मांगा सपोर्ट

Wrestler Bajrang Punia: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच हाथापाई की खबर सामने आई है, जिसके बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने पूरे देश के समर्थन की मांग की।

Wrestler Bajrang Punia

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहा पहलवानों का धरना प्रदर्शन देर रात अखाड़ा बन गया। धरने पर बैठे पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प की खबर सामने आई। प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के बीच हाथापाई में गीता फोगाट के छोटे भाई के सिर में चोट आई है। वहीं अब बजरंग पूनिया ने पूरे देश से समर्थन मांगा है।

पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बीच बजरंग पूनिया ने कहा कि "हमें पूरे देश के समर्थन की जरूरत है, सभी को दिल्ली आना चाहिए। पुलिस हमारे खिलाफ बल प्रयोग कर रही है, बहन-बेटियों को गाली दे रही है और बृजभूषण के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही है।"

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण और कई मामलों को लेकर ओलंपियन पहलवान 11 दिन से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को देर रात माहौल अचानक हंगामे में बदल गया। प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के जवानों के बीच तनातनी हो गई।

बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी पहलवानों के लिए बेड पहुंचाने को लेकर पुलिस और पहलवानों के बीच टकराव हुआ है। पहलवानों के लिए फोल्डिंग पलंग की व्यवस्था की गई थी, जिसको अंदर लाने के दौरान गहमागहमी हो गई।

Recommended Video

    Wrestlers Protest : Brijbhushan Singh के बाद Anurag Thakur पर Wrestlers के आरोप | वनइंडिया हिंदी

    गीता फोगाट के भाई के सिर में आई चोट

    पहलवान गीता फोगाट ने ट्वीट कर लिखा- जंतर-मंतर पर पुलिस द्वारा पहलवानों पर हमला जिसमें मेरे छोटे भाई दुष्यंत फौगाट का सिर फोड़ दिया गया है और एक अन्य पहलवान को भी चोट आयी है ये बहुत ही शर्मनाक है।

    इससे पहले दोपहर को धरने पर पहलवानों से भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा मिलने पहुंची थीं। उन्होंने विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और संगीता फोगाट से बात करते हुए धरना खत्म करने की अपील की। पीटी उषा ने करीब एक घंटे तक पहलवानों से बातचीत की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+