दिल्ली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

100 से अधिक लड़कियों के साथ शादी का वादा करने वाला शख्स पुलिस की गिरफ्त में, ऐसे करता था धोखाधड़ी

Google Oneindia News

नई दिल्ली, मई 13। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक 35 साल के शख्स को गिरफ्तार किया। उसपर आरोप है कि उसने देशभर में 100 से अधिक महिलाओं से शादी का वादा किया और उनसे लाखों रुपए ठग लिए। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी।

Delhi police arrest

पहाड़गंज से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने बताया कि AIIMS की एक महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद इस शख्स को पहाड़गंज से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी फरहान तासीर खान जो कि ओडिशा के क्योंझर का रहने वाला है उस पर आरोप है कि उसने 100 से अधिक महिलाओं को शादी का वादा कर उनसे लाखों रुपयों की ठगी की है।

शिकायत में महिला ने क्या कहा?

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाली एम्स की महिला डॉक्टर ने बताया कि वो फरहान तासीर खान से एक मेट्रिमोनियल (शादी कराने वाली) साइट पर मिली थी, जहां उसने खुद को कुंवारा बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि घर में उसके कोई नहीं है। फरहान ने यह भी कहा था कि उसने इंजीनियरिंग और एमबीए की पढ़ाई की हुई है और वह एक बिजनेसमैन है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया है कि आरोपी ने एम्स की महिला डॉक्टर से 15 लाख रुपए उधार ले लिए थे। उसने कहा था कि वो अपना बिजनेस बढ़ाना चाहता है और इसलिए उसे पैसों की जरूरत है। जांच के दौरान, पुलिस ने पाया कि खान ने वैवाहिक पोर्टल पर कई आईडी बनाई हुई थी, जिसके माध्यम से उसने उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, मुंबई, ओडिशा और कर्नाटक सहित अन्य राज्यों की कई लड़कियों से दोस्ती की थी और उनके साथ ठगी को अंजाम दिया था।

पुलिस ने उसे कोलकाता से ट्रैक करना शुरू कर दिया था और आखिर में गुरुवार को पहाड़गंज के एक होटल से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया है कि वो जब भी अपनी महिला दोस्तों से मिलता था तो वीवीआईपी नंबर वाली महंगी गाड़ियां लेकर मिलता था। वो लड़कियों से यह कहता था कि वो सालाना 30 से 40 लाख रुपए कमाता है। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वो शादीशुदा है और उसकी एक तीन साल की बेटी है। घर में पिता और एक बहन भी है।

ये भी पढ़ें: हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का जवान, जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तारये भी पढ़ें: हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का जवान, जासूसी के आरोप में दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

English summary
Delhi police busted a man who cheat with more than 100 girls for wedding
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X