दिल्ली: फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के तीन लोग गिरफ्तार, 100 फेक डिग्रियां बरामद
नई दिल्ली। फर्जी मार्कशीट और कॉलेज डिग्री बनाने वाले गैंग के तीन लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने बताया है कि तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस ने रविवार को स्कूल-कॉलेज में फर्जी तरीके से दाखिला कराने और फर्जी डिग्री तैयार करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों के कब्जे से 100 से ज्यादा फर्जी मार्कशीट, डिग्रियां और टीसी आदि बरामद किए गए हैं। ये गैंग कुछ फेक स्कूल-कॉलेज सिर्फ कागजों पर ही चला रहा था। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों के फरार साथियों के पकड़ में आने के बाद पता चलेगा कि कहां तक इन लोगों ने अपना रैकेट फैलाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications