9 साल की बेटी का अपहरण कर चार बच्चों की मां से अपहर्ता बोला- मुझसे कर लो शादी

Delhi News, दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक चार बच्चों की मां से प्यार करता था और शादी करने का दबाव बना रहा था। महिला ने जब शादी करने से इन्कार कर दिया तो युवक ने महिला पर दबाव बनाने के लिए उसकी 9 साल की बेटी का ही अपहरण कर लिया। लेकिन दिल्ली पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि गिरफ्तार युवक ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

मीडिया खबरों के अनुसार, मामला दिल्ली के विजय विहार इलाके का है। कमलेश अपने से उम्र में बड़ी और 4 बच्चों की मां से प्यार कर बैठा। कमलेश उस महिला पर शादी करने का दवाब बनाने लगा। लेकिन महिला उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी, बस फिर क्या था उस महिला को शादी का दवाब बनाने के लिए 28 साल के कमलेश ने महिला की 9 साल की बेटी का 2 जून को उस समय अपहरण कर लिया, जब बच्ची घर के पास ही एक दुकान से अंडे लेने गई थी।

CCTV से हुई अपहरण कर्ता की पहचान

CCTV से हुई अपहरण कर्ता की पहचान

काफी देर तक जब बच्ची अपने घर नहीं पहुंची तो मां उसे ढूंढने न‍िकली। जब बच्ची काफी देर ढूंढने के बाद भी नहीं म‍िली तो पुल‍िस को सूच‍ित क‍िया गया। पुल‍िस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो पाया क‍ि आरोपी कमलेश ने बच्ची को बहलाकर उसका अपहरण कर ल‍िया है। पुलिस ने युवक को ढूंढ़ा तो मालूम हुआ कि बच्ची जिसके साथ जा रही थी वह कमलेश है।

महोबा भागने के मिली थी जानकारी

महोबा भागने के मिली थी जानकारी

दरअसल, कमलेश मजदूर है और बच्ची की मां से उसका परिचय था। पुलिस ने कमलेश के मोबाइल नम्बर की सहायता से ढूंढ़ना शुरू किया। इस पर मालूम हुआ कि दो जून की रात को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महोबा की तरफ जाने वाली ट्रेन पकड़ी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम महोबा के लिए रवाना हो गई। साथ ही जीआरपी एवं महोबा पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई।

जीआरपी ने पकड़ा

जीआरपी ने पकड़ा

सोमवार सुबह जब बच्ची के साथ कमलेश महोबा रेलवे स्टेशन पर उतरा तो जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। जब रोहिणी पुलिस पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया। उसने बताया कि वह बच्ची की मां से शादी करना चाहता था, लेकिन वह मना कर रही थी। कमलेश बच्ची का अपहरण कर महोबा में बंधक बनाकर रखना चाहता था ताकि बच्ची को छोड़ने के बदले उसकी मां से शादी कर सके, लेकिन पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+